डिजाइन पर अनुमति मिलते ही शुरू होगा नाला निर्माण

नगर निगम ने कसेरूखेड़ा नाले के जल प्रवाह के संबंध में निर्माण संबंधित डिजाइन तैयार करा ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM (IST)
डिजाइन पर अनुमति मिलते ही शुरू होगा नाला निर्माण
डिजाइन पर अनुमति मिलते ही शुरू होगा नाला निर्माण

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम ने कसेरूखेड़ा नाले के जल प्रवाह के संबंध में निर्माण संबंधित डिजाइन तैयार करा ली है। इस डिजाइन पर सिचाई विभाग से अनुमति मिलते ही नाले का काम शुरू हो जाएगा।

कसेरूखेड़ा नाले का जुलाई में ठेकेदार ने काम शुरू किया था, जिसे सिचाई विभाग ने रुकवा दिया था। नगर निगम से निर्माण संबंधित डिजाइन मांगी गई थी, ताकि जल प्रवाह की स्थिति पता की जा सके। नगर निगम ने डिजाइन अब गाजियाबाद की फर्म से तैयार कराई है, जो एक-दो दिन में सिचाई विभाग को सौंप दी जाएगी। इसके माध्यम से निगम यह दावा करेगा कि दीवार के निर्माण से नाले के जल प्रवाह पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नाले की गहराई, नाले के ऊपरी हिस्से की चौड़ाई और तलहटी की चौड़ाई में कोई फर्क नहीं आएगा। दीवार नाले की दिशा में ही बनाई जाएगी। यह भी जानकारी दी जाएगी कि वर्तमान में कसेरूखेड़ा नाले में छह वार्डो की जलनिकासी होती है, जिनकी आबादी लगभग दो लाख है। भविष्य में आबादी बढ़ने पर भी जलनिकासी में कोई समस्या नहीं होगी। दीवार बनने से जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। दीवार बनाने की मुख्य वजह नाले किनारे से गुजरने वाली सड़क है। जिस पर वाहनों की आवाजाही काफी है। सुरक्षा की दृष्टि से दीवार बनाना जरूरी है। नगर निगम के अवर अभियंता अनुज कुमार ने कहा कि अब कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए। सिचाई विभाग से अनुमति मिलते ही कसेरूखेड़ा नाले का निर्माण शुरू हो जाएगा।

प्रस्तावित दीवार का आकार

गौरतलब है कि कसेरूखेड़ा नाले में दीवार निर्माण का काम दो हिस्सों में होना है। एक हिस्से में 300 मीटर और दूसरे हिस्से में 850 मीटर दीवार सड़क किनारे बनाई जानी है। 14वें वित्त से लगभग ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत हैं।

chat bot
आपका साथी