मुंबई पुलिस ने नकली दवा फैक्ट्री पर लगाई सील, मालिक गिरफ्तार

कोरोनाकाल में मुंबई पुलिस ने खरखौदा पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 10:15 PM (IST)
मुंबई पुलिस ने नकली दवा फैक्ट्री पर लगाई सील, मालिक गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने नकली दवा फैक्ट्री पर लगाई सील, मालिक गिरफ्तार

मेरठ,जेएनएन। कोरोनाकाल में मुंबई पुलिस ने खरखौदा पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ धीरखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। औषधि विभाग ने नमूने लेकर फैक्ट्री सील कर दी। मुंबई पुलिस फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

मुंबई के कांदीवली ईस्ट के समतानगर थाने के इंस्पेक्टर अप्पा साहिब सम्पत राय सिरसाठ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुंबई से गाजियाबाद जिले के वसुंधरा निवासी सुदीप मुखर्जी पुत्र सुरेश मुखर्जी को नकली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपित ने बताया था कि वह धीरखेड़ा क्षेत्र में बनी एबीएम लैब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से दवाई लेकर बाजार और मेडिकल स्टोर पर सप्लाई करता है। मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। मुंबई पुलिस ने शनिवार रात खरखौदा थाना पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ फैक्ट्री में छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में दवाई मिली। औषधि आयुक्त मेरठ विरेंद्र कुमार और मुंबई औषधि इंस्पेक्टर पौंगडे़ व एडलवार ने दवाइयों के नमूने लेने के बाद फैक्ट्री सील कर दी। मुंबई पुलिस फैक्ट्री मालिक संदीप मिश्रा निवासी संजय विहार जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

मुंबई में पकड़ी गई दवाइयों से मेरा लेना-देना नहीं है। मेरी फैक्ट्री में खुली टेबलेट बनाई जाती हैं, जबकि मुंबई में पकड़ी गई दवाइयों में रेपर लगा हैं। दवा के साल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है। सुदीप ने मेरी फैक्ट्री से दवा खरीदी हैं। किसी को बचाने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची गई है।

-संदीप मिश्रा, एबीएम लैब प्राइवेट लिमिटेड के मालिक।

chat bot
आपका साथी