पुलिस बल से दबाया जा रहा किसानों का आंदोलन

पल्लवपुरम हाईवे स्थित नारायण फार्म हाउस में शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने पत्रकार वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:20 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:20 PM (IST)
पुलिस बल से दबाया जा रहा किसानों का आंदोलन
पुलिस बल से दबाया जा रहा किसानों का आंदोलन

मेरठ, जेएनएन। पल्लवपुरम हाईवे स्थित नारायण फार्म हाउस में शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने पत्रकार वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को पुलिस बल से दबवाने का प्रयास कर रही है, यह न्यायोचित नहीं है। रालोद अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसानों के साथ हैं। पार्टी की मांग है कि सरकार को किसानों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का रालोद समर्थन करता है। इस दौरान यशवीर सिंह, सुनील रोहटा और राममेहर गुर्जर भी शामिल रहे।

रजवाहा में पानी न आने से किसानों में आक्रोश : दबथुवा जिजोखर माइनर में पर्याप्त मात्रा में पानी न आने से किसान फसलों को पानी देने से वंचित हो रहे हैं। जिससे दबथुवा, गढ़ी, जाजोखर सहित अन्य गांवों के किसानों में आक्रोश है।

दबथुवा-गढ़ी रजवाहा माइन की किसान कई बार शिकायत कर चुके है। बबली, गजेन्द्र, राजपाल, संसार सिंह व महकार आदि किसानों ने बताया कि पहले तो नहर सफाई की वजह से माइनर में पानी नहीं आ रहा था, लेकिन अब नहर में पानी आए हुए भी एक पखवाड़ा से अधिक हो चुका है, लेकिन रजवाहा में पानी नहीं आ रहा है। सिचाई विभाग के पतरोल सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को रजवाहा में तीन फुट पानी छोड़ दिया जाएगा। उसमें पानी आने से माइनर में पानी बढ़ जाएगा।

कौशल सुधार प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ : दौराला के गांव समौली स्थित दिशा इंटर कालेज में शनिवार को कौशल सुधार प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र बिजनौर और रोटरी क्लब मेरठ स्टार्स व सिंगर सिलाई मशीन के सहयोग से संचालित है। शिविर में ग्रामीण महिलाओं को 15 दिन का निश्शुल्क सिलाई कोर्स कराया जाएगा। प्रधानाचार्य सुधा कांबोज ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व संजय अग्रवाल, आशीष, हरि गुप्ता के प्रयास से शिविर संचालित हुआ है। कार्यक्रम में ट्रेनिग इंचार्ज एनएन शर्मा, प्रशिक्षिका बबीता और स्कूल स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी