सभी के लिए जीवनदायिनी है मां गंगा : प्रणवानंद

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा शनिवार की सांय भीकुंड गंगा घाट पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:45 PM (IST)
सभी के लिए जीवनदायिनी है मां गंगा : प्रणवानंद
सभी के लिए जीवनदायिनी है मां गंगा : प्रणवानंद

मेरठ, जेएनएन। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा शनिवार की सांय भीकुंड गंगा घाट पहुंची। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सांय के समय बूढ़ी गंगा घाट पर मां गंगा की आरती की गई।

मुजफ्फरनगर के शुक्रताल तीर्थ से शुरू हुई गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा शनिवार की सांय हस्तिनापुर के भीकुंड गंगा घाट पर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व स्वामी प्रणवानंद व राम अवतार द्वारा किया जा रहा है। भीकुंड घाट के बाद यात्रा का भीकुंड तिराहा, चेतावाला गांव में भी भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा आदिवीर विद्याश्री आश्रम पहुंची। जहां बूढ़ी गंगा नदी के तट पर गंगा की आरती की गई। तत्पश्चात गंगा यात्रा में शामिल हो रहे सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। स्वामी प्रणवानंद ने कहा कि मां गंगा हम सभी के लिए जीवनदायिनी है और हस्तिनापुर वासियों की और अधिक जिम्मेदारी व दायित्व बन जाता है कि वह मां गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। संपूर्ण भारत मे एक मात्र हस्तिनापुर ही ऐसा स्थान है, जहां मां गंगा अपने पुत्र पितामाह भीष्म से मिलने आया करती थीं। इस अवसर पर सभी को गंगा मां को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर धनंजय, विद्यासागर जैन, जयप्रकाश गुप्ता, ललित शंकर, महंत शंकर देव, ब्रह्मंचारी इंद्र कुमार, सुधीर त्यागी, मुकेश ठाकुर, रविद्र कुमार, अनुज राठी, बलराज डूंगर, सौरभ शर्मा, सुनील पोसवाल, हरिओम शर्मा, अमल खटीक, गोविन्द गुप्ता, अनुज शर्मा, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, ओमवीर भडाना, गौरव गुर्जर, कपिल देव, राजीव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी