मेरठ नगर निगम के 50 से अधिक ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, जेई को महापौर ने दी निलंबन की चेतावनी, जानिए क्या है मामला

मेरठ में दिनेश विहार रोहटा रोड वेदव्यासपुरी जमना नगर आदि में कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं कराए गए हैं। महापौर ने मुख्य अभियंता को औचक निरीक्षण करने के लिए कहा। वार्ड 36 में पार्क का कार्य दो वर्ष में भी पूरा नहीं कराने पर महापौर ने जेई को फटकार लगाई।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:40 PM (IST)
मेरठ नगर निगम के 50 से अधिक ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट, जेई को महापौर ने दी निलंबन की चेतावनी, जानिए क्या है मामला
मेरठ नगर निगम के 50 से अधिक ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

मेरठ, जागरण संवाददाता। महापौर सुनीता वर्मा ने सोमवार को सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय पर निर्माण अनुभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि 50 से अधिक कार्य ऐसे हैं जो ठेकेदारों ने लेकर शुरू नहीं किए हैं। ऐसे सभी ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।

यह है मामला

दिनेश विहार, रोहटा रोड, वेदव्यासपुरी, जमना नगर आदि में कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं कराए गए हैं। यहां की शिकायतें महापौर को मिली हैं। इस पर महापौर ने मुख्य अभियंता को औचक निरीक्षण करने के लिए कहा। वार्ड 36 में पार्क का कार्य दो वर्ष में भी पूरा नहीं कराने पर महापौर ने जेई पदम सिंह को फटकार लगाई। उनके विरुद्ध शासन, आयुक्त, नगर आयुक्त को अवगत कराकर निलंबन या कठोर विभागीय कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। महापौर ने कहा कि शासन की नीतियों के विरुद्ध जाकर माफियाओं का साथ दे रहे हैं। गरीब लोगों की सुविधा के लिए बनवाए जा रहे पार्क को जानबूझ कर देरी कर रहे हैं। यदि कार्य कराने में कोई समस्या थी तो नगर आयुक्त या महापौर के समक्ष उसे रखा क्यों नहीं।

सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने जयपाल

मेरठ। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ङ्क्षसचाई विभाग के सोमवार को मेरठ खंड गंगानहर के खंडीय कार्यालय में पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुए। इसमें जयपाल सिंह अध्यक्ष पद पर छठी बार विजयी हुए। विजय दूसरी बार मंत्री बने। अनिल उपाध्यक्ष, योगेश उपमंत्री व सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी उप राजस्व अधिकारी अमरीश कुमार त्यागी व राजीव कुमार रहे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के महासंघ से राजवीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी