Bulandshahr: घर में घुसकर महिला से दुष्‍कर्म का प्रयास, पति ने रोका तो कनपटी पर तान दिया तमंचा

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के पति ने विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया। तमंचा तानने के बाद फिर से आरोपित ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:06 PM (IST)
Bulandshahr: घर में घुसकर महिला से दुष्‍कर्म का प्रयास, पति ने रोका तो कनपटी पर तान दिया तमंचा
पति के उपर तमंंचा तानकर पत्नि से दुष्‍कर्म।

बुलंदशहर, जेएनएन। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के पति ने विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया। तमंचा तानने के बाद फिर से आरोपित ने महिला के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया। पड़ोसियों ने महिला को किसी तरह से बचाया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह खेत से काम करके आया था। उस समय उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी गांव का एक युवक उनके घर में घुस गया। व्यक्ति उस समय बाथरूम में था। आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति भी शोर होने पर बाथरूम से बाहर आ गया।

पति ने विरोध किया तो आरोपित ने पति की कनपटी पर तमंचा तानकर फिर से महिला के साथ अश्लीलता की। बाद में शोर होने पर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों पर भी तमंचा तानते हुए आरोपित घर से फरार हो गया। 112 पर काल करने के बाद पुलिस आई। पुलिस ने आरोपित के घर पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी