मेरठ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, महिला ने कार्रवाई को लेकर थाने में किया हंगामा

मेरठ के सरधना निवासी विधवा महिला से क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ढेड़ साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़तिा ने पांच दिन पहले दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी। कार्रवाई नहीं किए जाने पर महिला ने बुधवार को थाने में हंगामा किया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:00 PM (IST)
मेरठ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, महिला ने कार्रवाई को लेकर थाने में किया हंगामा
सरधना में शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के सरधना नगर के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला से क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ढेड़ साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़तिा ने पांच दिन पहले दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी। बावजूद इसके पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते महिला बुधवार को थाने पहुंच और हंगामा करते हुए मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गई। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। महिला का आरोप है कि पुलिस फैसले का दबाव बना रही है।

बता दें कि एक मोहल्ला निवासी महिला को पहले शादी से दो बच्चों को जन्म दिया था। पति की मौत के बाद महिला अपने मायके में रह रही है। इस बीच क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसके संपर्क में आया और उससे ढेड़ सालों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बीते दिन पहले युवक ने पिछली शादी से बच्चों को साथ नहीं लाने की शर्त पर शादी करने की बात कही थी। लेकिन महिला ने उसकी शर्त मानने से इंकार कर दिया। महिला ने पांच दिन पहले क्षेत्र निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरेाप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते बुधवार को महिला थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराने पर अड़ गई। हालांकि महिला पांच दिन से थाने के चक्कर काट रही है।

chat bot
आपका साथी