बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से छेड़छाड़, आरोपित को धुना

बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़कर धुन दिया जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:33 AM (IST)
बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से छेड़छाड़, आरोपित को धुना
बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से छेड़छाड़, आरोपित को धुना

मेरठ, जेएनएन। बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़कर धुन दिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पिटाई के बाद आरोपित ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया। हालांकि सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की बेटी रविवार दोपहर बाजार से लौट रही थी। बाइक सवार दो मनचले काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवकों को घेर लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह भी मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता भी व्यापारी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना आई थी, लेकिन लोगों ने युवक को छोड़ दिया था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से युवती ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। पुलिस जांच में छेड़छाड़ का मामला नहीं निकला। बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था।

धंजू गांव में खेत में गिरने से वृद्ध की मौत : पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव के खेत में रविवार को यूरिया खाद का छिड़काव कर रहे 72 वर्षीय ब्रजपाल पुत्र कृपाल एकाएक बेहोश होकर गिर गए। साथ में स्वजन के अन्य सदस्य भी थे, जिन्होंने किसी तरह संभाला। पड़ोसी खेत के किसान भी पहुंच गए। सूचना पर वृद्ध के गांव से स्वजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वृद्ध को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि खेत में खाद डालने के दौरान वृद्ध की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। दूसरी ओर, मृतक के स्वजनों का रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी