Molestation In Meerut: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाईयों को लाठियों से पीटा, थाने पहुंचा मामला

Molestation In Meerut ब्रहमपुरी क्षेत्र की एक कालोनी मै झांकी देखने के दौरान युवती से की गयी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दो भाइयों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:40 PM (IST)
Molestation In Meerut: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाईयों को लाठियों से पीटा, थाने पहुंचा मामला
मेरठ में छेड़छाड़ का व‍िरोध करने पर मारपीट।

मेरठ, जेएनएन। ब्रहमपुरी क्षेत्र की एक कालोनी मै झांकी देखने के दौरान युवती से की गयी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दो भाइयों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। युवक के स्वजनो का कहना है कि छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद आरोप‍ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल भाइयों को परिवार के लोग थाने लेकर पहुंचे।

यह है मामला

ब्रहमपुरी क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया की मंगलवार की रात उनकी कालोनी मै झांकी निकाली जा रही थी। वह भी झांकी देख रही थी उसी दौरान कालोनी के सागर ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब युवती के भाईयो ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते छींटाकशी करने वाले युवक ने युवती के भाई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। मारपीट होते देखकर उसका छोटा भाई बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल भाइयों को परिवार के लोग थाने लेकर पहुंचे।

पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर दोनों भाइयों का उपचार कराया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सागर को हिरासत में ले लिया। युवक के पकड़े जाने पर स्लजन थाने पहुंचे। स्वजनो ने थाने में हंगामा करते हुए बताया कि झांकी निकलने के दौरान युवती के भाई बिजली के तार के पास खडे़ थे। उनहे वहां से हटाने को लेकर मारपीट हुई थी। युवती छेड़छाड़ का गलत आरोप लगा रही है।

chat bot
आपका साथी