सहारनपुर में सगे भाईयों की हत्‍या प्रकरण: अत्याधुनिक संशाधन, एक्सपर्ट की फौज, डबल मर्डर में सब फेल

Saharanpur double murder गंगोह के गांव मैनपुरा में हुई दो सगे भाइयों की हत्या के राजफाश के मामले में पूरा पुलिस विभाग फेल नजर आ रहा है। मुखबिर तंत्र भी पुलिस के नहीं आ रहा है काम। अब तक लगभग 40 लोगों से की जा चुकी पूछताछ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:40 AM (IST)
सहारनपुर में सगे भाईयों की हत्‍या प्रकरण: अत्याधुनिक संशाधन, एक्सपर्ट की फौज, डबल मर्डर में सब फेल
सहारनपुर में सगे भाईयों की हत्‍या प्रकरण।

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह के गांव मैनपुरा में हुई दो सगे भाइयों की हत्या के राजफाश के मामले में पूरा पुलिस विभाग फेल नजर आ रहा है, जिन पुलिस अफसरों को इस दोहरे हत्याकांड के राजफाश में लगाया हुआ है। वह हर संसाधन प्रयोग में ले चुके। लगभग 40 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुके, लेकिन अभी तक पुलिस वहीं पर खड़ी है। जिस दिन हत्याकांड हुआ था। दोनों भाइयों की हत्या ब्लाइंड मर्डर बनकर रह गई है। जिस भी लाइन पर पुलिस काम करती है। वह लाइन फेल साबित हो रही है।

कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच रही है। सर्विलांस, मुखबिर तंत्र भी नहीं आ रहा कामपुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के राजफाश के लिए वारदात स्थल का बीटीएस उठाया था, लेकिन वह भी फेल नजर आ रहा है। जिस स्थान पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहां से गांव की दूरी भी ज्यादा नहीं है। इसलिए गांव का टावर और वारदात स्थल का टावर एक ही है। इसलिए हर ग्रामीण का नंबर बीटीएस में आया है। कुछ नंबरों की सर्विलांस के जरिए जांच चल रही है, लेकिन सर्विलांस भी फेल साबित होता दिख रहा है। वहीं, मुखबिर भी पुलिस के काम नहीं आ रहे हैं।

इन लाइनों पर पुलिस का चल रहा काम

- झाड़-फूंक करने को लेकर किसी से दुश्मनी तो नहीं थी।

- किन किन लोगों से उनके काम करने के पैसे लिए हुए थे।

- हाइवे में गई महंगी जमीन को लेकर कोई घर में झगड़ा तो नहीं था।

- पुरानी मारपीट, रंजिश को भी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा।

यह हुआ था हत्याकांड

गंगोह थानाक्षेत्र के गांव मैनपुरा निवासी लील्लू और पुन्नू झाड़-फूंक का काम करते थे। उनके पास दूर-दूर से लोग उपचार कराने के लिए आते थे। वह रोजाना की तरह 18 नवंबर की तड़के को भी अपने देव स्थल पर पूजा पाठ करने के लिए गए थे। जब वह वहां पर पहुंचे तो दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पूरा सिस्टम गया। फिंगर प्रिंट के निशान लिए गए। डाग स्क्वायड भी गया। कई एक्सपर्ट ने जांच की, लेकिन किसी की जांच अब काम नहीं आ रही है।

इन्‍होंने बताया...

इस हत्याकांड के राजफाश के लिए चार टीमें लगी है। कुछ लाइनों पर काम किया जा रहा है। जो अभी तक सही चल रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

- आकाश तोमर, एसएसपी

chat bot
आपका साथी