माडल शाप में आग से लाखों की शराब राख

बेगमपुल पर रविवार देर रात करीब तीन बजे माडल शाप में आग लगने से लाखों की शराब राख्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM (IST)
माडल शाप में आग से लाखों की शराब राख
माडल शाप में आग से लाखों की शराब राख

मेरठ, जेएनएन। बेगमपुल पर रविवार देर रात करीब तीन बजे माडल शाप में आग लगने से लाखों की शराब राख हो गई। फ्रिज में शार्ट सíकट की वजह से आग लगी। दमकल की टीम ने घटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास की दुकानों तक भी धुआ पहुंच गया।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल पर नितिन राजेश की शराब की दुकान है। नितिन लालकुर्ती क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात तीन बजे उनके पास लालकुर्ती थाने से फोन आया। पुलिस ने बताया कि दुकान के अंदर धुआ उठ रहा है। वे कर्मचारियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान की चाबी नहीं मिल पाई। दुकान मालिक की मौजूदगी में पुलिस ने ताले को तोड़ दिया। दुकान के अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास की दुकानों में भी धुआ पहुंच रहा था। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फ्रिज में रखी करीब पाच लाख और दुकान में रखी तीन लाख रुपये की शराब खराब हो गई। आग से करीब आठ लाख का नुकसान माना जा रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने भी नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। एसएसआइ गोपाल चौहान ने बताया कि अगर थोड़ी देर और होती तो दुकान में रखी सारी शराब राख हो जाती।

घर में अकेली पाकर देवर ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास : लिसाड़ीगेट की रहने वाली महिला का कहना है कि रविवार को परिवार के सभी सदस्य गाजियाबाद में शादी समारोह में गए थे। महिला घर पर अकेली थी। तभी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के लोग शादी समारोह से लौटे तो मामले की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि पति ने उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने पति और देवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर राम संजीव का कहना है कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी