MLC Chunav Result Meerut: स्नातक सीट के द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती जारी, रात तक घोषित हो पाएगा परिणाम

MLC Chunav Result Meerut अभी तक के परिदृश्य में 27172 मतों से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि प्रथम वरीयता की गिनती में भाजपा प्रत्याशी 27080 मतों की बढ़त बनाई थी। काउंटिंग अभी जारी है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 06:46 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 05:02 PM (IST)
MLC Chunav Result Meerut: स्नातक सीट के द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती जारी, रात तक घोषित हो पाएगा परिणाम
मेरठ में स्‍नातक सीट के भाजपा के प्रत्‍याशी दिनेश कुमार गोयल जीत की ओर अग्रसर हैं।

मेरठ, जेएनएन। MLC Chunav Result Meerut उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड निर्वाचन स्नातक सीट का परिणाम देर शाम या देर रात तक ही घोषित हो पाएगा। अभी द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती का कार्य चल रहा है। जिसमें 30 में से 19 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं।

मेरठ खंड स्नातक सीट की मतगणना परतापुर कताई मिल स्थित मतगणना हॉल संख्या चार में चल रही है। गुरुवार की रात 3 बजे से यह मतगणना चल रही है। शुक्रवार की रात तक प्रथम वरीयता के मतों की गिनती का कार्य चला, जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने कुल 43052 मत प्राप्त किए हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर को कुल 15,972 मत मिले हैं।

नहीं मिला निर्धारित कोटा

प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को निर्धारित कोटा नहीं मिला है। यह निर्धारित कोटा कुल वैध मतों का 50 फीसद प्लस एक होता है। कुल वैध मत की संख्या 112625 है। जिसके चलते कोटा करीब 56,338 बनता है। जीतने के लिए प्रत्याशी को निर्धारित कोटा प्राप्त करना होता है।

भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक वोट प्राप्त किए हैं, लेकिन निर्धारित कोटा प्राप्त नहीं किया है। इस कारण अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती का कार्य जारी है। जिसमें 30 में से 19 प्रत्याशी अब तक बाहर हो चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी को प्रथम व द्वितीय वरीयता के मतों को जोड़कर अब तक करीब 43,303 मत मिल चुके हैं। जबकि शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर के  करीब 16115 मत हो चुके हैं। अब तक द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी को 251व शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर को 143 मत मिल पाए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रात तक आएगा परिणाम

मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों के अनुसार परिणाम जारी करने में समय लगेगा। यह देर शाम अथवा देर रात तक ही संभव हो पाएगा।

भाजपा खेमे में उत्‍साह 

इसके पूर्व उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक चुनाव की मतगणना में शनिवार के तड़के चार बजे तक कुल 15 राउंड की गिनती का कार्य हो चुका था।  15 राउंड की समाप्ति पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने 36752 मत प्राप्त किए थे। जबकि शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर ने कुल 13146 मत प्राप्त  किए थे।  इस तरह भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल अपने प्रतिद्वंदी शिक्षक नेता व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व स्नातक सीट पर  लगातार चार बार के विजेता हेम सिंह पुंडीर से 23606 मतों की लीड बनाए हुए हैं। मतगणना के कुल 19 राउंड हैं। जिनमें से अभी 15 की ही गिनती शनिवार  तड़के चार बजे तक हुई है। मतगणना का यह कार्य लगातार चल रहा है। स्नातक चुनाव में कुल 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को दिन में ही फाइनल परिणाम आने की उम्‍मीद है। शिक्षक सीट पर कब्‍जे के बाद स्‍नातक सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। भाजपा खेमे में उत्‍साह है।  

यह भी जानिए जीत के लिए भाजपा को चाहिए 13 हजार से अधिक मत

मेरठ खंड स्नातक की सीट पर जीत हासिल करने के लिए अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल को भी दूसरी वरीयता में करीब 13,286 मतों की जरूरत है। वहीं, प्रथम वरीयता में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ हरविंद्र कुमार सर्जन ने 8925 वोट प्राप्त किए हैं। उनके वोट कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गौड़ 7478 व सपा प्रत्याशी शमशाद अली एडवोकेट 7069 से ज्यादा हैं। एमएलसी स्नातक चुनाव में कुल 30 प्रत्याशी मैदान में हैं।

chat bot
आपका साथी