मेरठ में छह दिन बाद आक्सीजन संग्रह-वितरण केंद्र देखने पहुंचे विधायक सोमेंद्र तोमर, कुछ ऐसी मिली व्यवस्था

होम आइसोलेशन के मरीजों को जब आक्सीजन संग्रह वितरण केंद्र से तुरंत आक्सीजन मिलना शुरू हो गई। तब भाजपा के शहर दक्षिण विधायक समेत मनोनीत पार्षद तीनों केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे। उन्‍होंने वहां पर पहुंचकर आक्‍सीजन केंद्र की स्थिति को जाना।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:53 PM (IST)
मेरठ में छह दिन बाद आक्सीजन संग्रह-वितरण केंद्र देखने पहुंचे विधायक सोमेंद्र तोमर, कुछ ऐसी मिली व्यवस्था
आक्सीजन संग्रह वितरण केंद्र विधायक सोमेंद्र तोमर ।

मेरठ, जेएनएन। होम आइसोलेशन के मरीजों को जब आक्सीजन संग्रह वितरण केंद्र से तुरंत आक्सीजन मिलना शुरू हो गई। तब भाजपा के शहर दक्षिण विधायक समेत मनोनीत पार्षद तीनों केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे। उन्‍होंने वहां पर पहुंचकर आक्‍सीजन केंद्र की स्थिति को जाना। साथ ही उन्‍होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की। इस दौरान उन्हें केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली।

आक्सीजन से भरे सिलेंडरों का स्टाक देखा

जनप्रतिनिधि ने अधिकारियों से कहा कि यह काम नौकरी नहीं, जन सेवा है। यही मानकर सेवा करनी है। भाजपा के शहर दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, पार्षद सचिन त्यागी, मनोनीत पार्षद राजकुमार मांगलिक, रजनीश पंवार के साथ नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज परतापुर स्थित ऑक्सीजन संग्रह वितरण केंद्र पहुंचे। नगर आयुक्त मनीष बंसल और केंद्र के नोडल प्रभारी नर सिंह राणा मौजूद थे। विधायक ने केंद्र पर आक्सीजन से भरे सिलेंडरों का स्टाक देखा।

विधायक ने नगर निगम की व्‍यवस्‍था पर जताया संतोष

खाली सिलेंडर लेने और उनके बदले तुरंत आक्सीजन से भरे सिलेंडर तीमारदारों को देने की व्यवस्था भी देखी। उस वक्त तक करीब 15 मरीजों को तुरंत आक्सीजन मुहैया कराई जा चुकी थी। विधायक ने नगर निगम की व्यवस्था पर संतोष जताया। कहा कि यह व्यवस्था सुचारू रहे। ताकि होम आइसोलेशन के मरीजों को तत्काल आक्सीजन मुहैया होती रहे। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक केंद्र,जाग्रति विहार सेक्टर तीन का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने कहा कि वे खुद इस व्यवस्था की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभी केंद्र के नोडल अधिकारियों से सामने आ रही कमियों की जानकारी लेने के साथ उनको दूर किया जाता है। आक्सीजन सिलेंडर रिजर्व में होने से अब परेशानी काफी कम हुई है। मालूम हो कि नौ मई से तीनों केंद्र संचालित है। 

chat bot
आपका साथी