भाजपा के शासन काल में प्रदेश भयमुक्त: जितेंद्र

प्रदेश की योगी सरकार के शासनकाल में जनता भय मुक्त हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:15 PM (IST)
भाजपा के शासन काल में प्रदेश भयमुक्त:  जितेंद्र
भाजपा के शासन काल में प्रदेश भयमुक्त: जितेंद्र

मेरठ,जेएनएन। प्रदेश की योगी सरकार के शासनकाल में जनता भय मुक्त हो गई है। जो बड़े माफिया सरकार चलाते थे वह आज अपनी जान की भीख मांग रहे है। यह बात सोमवार को सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र सतवाई ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलिब्धयां गिनाते हुए एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस काल में चौतरफा विकास कार्य हो रहे हैं।

क्षेत्रिय विधायक जितेंद्र सतवाई ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। भाजपा आने से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। जनता में असुरक्षा की भावना हो गई थी। लेकिन भाजपा आने के साथ ही बड़े माफिया जो सरकार चलाते थे, आज अपनी जान की भीख मांग रहे है। शिक्षा के क्षेत्र व चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश में कई कार्य किये गये है। उन्होने बताया कि वह सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक अपने कार्यालय पर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनते हैं और अधिकारियों से उनका निस्तारण करवाते हैं।

विधायक ने मुख्य विकास कार्यो का दिया विवरण -

1. क्षेत्र में गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए 5-5 करोड़ रुपये की लागत से 10 विद्युत उपकेंद्र लगवाए गये।

2. पांचली खुर्द में आठ करोड़ की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण कराया गया।

3. सदन में गन्ना भुगतान की मांग उठाते हुए गन्ना भुगतान में तेजी लाने का कार्य किया।

4. सिंचाई विभाग से सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में रजवाहों व नालों के 50 पुलों का निर्माण कराया गया।

5. क्षेत्र के पांच श्मशान घाटों का 25-25 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया गया।

6. रोहटा में 25 लाख रुपये की लागत से आक्सीजन प्लांट का कार्य चल रहा है।

7. एक करोड़ रूपये की लागत से दो किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया गया।

8. गावों को जोड़ने के लिए कई सड़कों का निमार्ण कराया गया।

chat bot
आपका साथी