महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए है मिशन शक्ति

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ स्वावलंबन के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:45 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए है मिशन शक्ति
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए है मिशन शक्ति

मेरठ, जेएनएन। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ स्वावलंबन के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है। जनपद में अभियान आठ मार्च तक चलेगा। ऐसे में सोमवार को सीडीओ ने अभियान में शामिल संबंधित विभाग के धिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

सीडीओ कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सीडीओ शशांक चौधरी ने विशेष शक्ति अभियान की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों से ली। अभियान में शामिल उप कृषि निदेशक, सीवीओ, डीडीओ, सहायक आयुक्त श्रम, प्रोबेशन विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ स्वावलंबन के लिए विशेष शक्ति अभियान शुरू किया गया है। अभियान में शामिल किए गए सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों को पूरा करें और हर दिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। छह मार्च को भी अभियान को लेकर किए गए कार्याें की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

छात्राओं को सेमिनार में किया जागरूक: संजय गांधी पीजी कालेज के सभागार में सोमवार को सात दिवसीय मिशन शक्ति सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सविता तोमर ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम की चर्चा करते हुए जागरूक किया। वहीं, बीएससी प्रथम की छात्रा आराध्या अहलावत ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महिला सेल की कोआíडनेटर डा. रीना तोमर ने किया। डा. नीरज तोमर, डा. रितु, डा. प्रतिमा यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी