Mission Shakti: मेरठ में आठ मार्च तक चलेगा मिशन शक्ति अभियान, बताए जाएंगे महिलाओं के अधिकार

शासन के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक नियमित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार को नगर निगम ने टाउनहाल परिसर में गोष्ठी के आयोजन के साथ कर दी है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:53 PM (IST)
Mission Shakti: मेरठ में आठ मार्च तक चलेगा मिशन शक्ति अभियान, बताए जाएंगे महिलाओं के अधिकार
मेरठ में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आठ मार्च तक चलेगा।

मेरठ, जेएनएन। शासन के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक नियमित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार को नगर निगम ने टाउनहाल परिसर में गोष्ठी के आयोजन के साथ कर दी है। जो कि आठ मार्च तक जारी रहेंगे।

मिशन शक्ति अभियान के पहले दिन अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिलयायन ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। महिलाओं ने अपने अपने विचार रखे। घरेलू समस्याएं बताईं। शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता बताई। गोष्ठी में नगर निगम व डूडा की महिला कर्मचारी मौजूद रहीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन ने महिला उधोगपति, डाक्टर, समाज सेवी, शिक्षाविद, घरेलू महिलाओं और महिला कर्मचारियों के साथ महिला जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिलयायन ने बताया कि आज की गोष्ठी के मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हिंसा के खिलाफ बोलने के लिए सजग करना था। एकाकी जीवन से कैसे निपटा जाए। बढ़ते मनोरोग और इसके क्या समाधान हो सकते हैं। पुलिस सहायता लेने में महिलाएं न डरें। इसके लिए प्रेरित करना था।

...जब छलका यह दर्द

अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिलयायन ने कहा कि टाउनहाल परिसर में महिलाओं को आने में डर लगता है। यहां पर अराजक तत्वों का डेरा है। नशे में चूर स्मैकिए घूमते रहते हैं। पास में थाना है। पुलिस को जिम्मेदारी समझते हुए टाउनहाल परिसर का वातावरण सुरक्षित बनाना चाहिए। ताकि महिलाएं यहां आ सकें। टाउनहाल परिसर में शहर की घनी आबादी के बीच सुंदर पार्क है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यहां महिलाएं नहीं आती हैं। परिसर में लाइब्रेरी है। जहां पर छात्राएं, महिलाएं किताबे पढ़ने के लिए आती हैं। उन्हें भी सुरक्षित माहौल चाहिए। 

chat bot
आपका साथी