Mission 2022: कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ की वेस्‍ट यूपी कार्यकारिणी में बागपत के तीन कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

Mission 2022 कांग्रेस पार्टी ने बागपत के तीन लोगों को अहम जिम्‍मेदारी सौंपी है। अंगदपुर गांव के बेगराज को प्रदेश उपाध्यक्ष और जाहुल श्योरान को प्रदेश महासचिव जबकि कमाला के खिलेराम गुर्जर को प्रदेश सचिव बनाया है। पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 12:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 02:02 PM (IST)
Mission 2022: कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ की वेस्‍ट यूपी कार्यकारिणी में बागपत के तीन कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने किसान प्रकोष्ठ में बागपत में तीन लोगों को जिम्‍मेदारी सौंपी है।

बागपत, जागरण संवाददाता। Mission 2022 कृषि कानूनों को लेकर अधिकांश किसान सरकार से नाराज है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसी का फायदा उठाना चाह रही है तभी तो कांग्रेस ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी को गति देने के लिए किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है, जिसमें बागपत के तीन कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी मिली है ये सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। तीन में से दो अंगदपुर गांव के रहने वाले हैं। बेगराज श्योरान, विदेश व्यापार भारत सरकार के पूर्व कमिश्नर भी रहे है।

इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ, पश्चिम उत्तर प्रदेश के चेयरमैन व पूर्व विधायक डाक्टर अनिल चौधरी ने पदाधिकारियों के चयन की जो सूची पार्टी हाइकमान को भेजी है उसके अनुसार कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश में बागपत के अंगदपुर गांव के रहने वाले चौधरी बेगराज को प्रदेश उपाध्यक्ष और अंगदपुर गांव के ही चौधरी जाहुल श्योरान प्रदेश महासचिव जबकि कमाला गांव के रहने वाले चौधरी खिलेराम गुर्जर को प्रदेश सचिव को बनाया गया है।

पार्टी को मजबूत बनाएंगे

खिलेराम गुर्जर कई दशक से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और अभी तक पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1980 में पार्टी से बरनावा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जबकि किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास कुमार को मिली है। खिलेराम गुर्जर ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उस पर खरा उतरेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले समय में कई नए चेहरे कांग्रेस में देखने को मिल सकते हैं।

chat bot
आपका साथी