नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्‍कर्म, पीड़िता का आरोप राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार Meerut News

दुष्‍कर्म पीड़िता ने हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता अंकुर त्यागी पर 25 जुलाई को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ले‍किन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस अभी तक अंकुर त्‍यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 02:53 PM (IST)
नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्‍कर्म, पीड़िता का आरोप राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार Meerut News
नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्‍कर्म, पीड़िता का आरोप राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। दुष्‍कर्म पीड़िता ने हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता अंकुर त्यागी पर 25 जुलाई को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ले‍किन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस अभी तक अंकुर त्‍यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सोमवार को पीड़िता मेरठ में आइजी से मिली। आइजी ने गाजियाबाद एसपी से बात कर आरोपित अंकुर त्‍यागी को पकड़ने के आदेश दिए।

यह है मामला

बुलंदशहर की रहने वाली युवती ने हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता अंकुर त्यागी पर 25 जुलाई को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि अंकुर ने नौकरी दिलाने के बहाने पीड़ि‍ता को गाजियाबाद के साहनी गेट स्थित एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता आइजी से मिली।

आरोपित फोटो दिखाकर बना रहा पुलिस पर दबाव

उसने अंकुर त्यागी के सीएम के साथ फोटो दिखाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ये फोटो दिखा कर आरोपित लिसाड़ी गेट पुलिस पर दबाव बना रहा है। राजनीति दबाव के चलते पुलिस अंकुर त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उसका आरोप है कि पुलिस ने अंकुर त्यागी को एक बार पकड़ लिया था उसके बाद राजनीतिक दबाव में छोड़ दिया, जबकि अंकुर त्यागी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट भी जारी है। आइजी ने इस प्रकरण के संबंध में एसपी गाजियाबाद सुधीर कुमार से बातचीत की है। साथ ही आरोपित अंकुर त्‍यागी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

chat bot
आपका साथी