प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहारनपुर नगर निगम में 14 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया शिलान्यास

नगर निगम में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 14 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखी इनमें 4 इंटरलॉकिंग सड़कें 21 मालू का निर्माण 7 तालाबों की खुदाई 11 पार्को की चारदीवारी व जल निकासी के लिए भूमिगत नाले का निर्माण शामिल है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:48 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:48 PM (IST)
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहारनपुर नगर निगम में 14 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया शिलान्यास
सहारनपुर में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर निगम में 14 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम बेहतर कार्य कर रहा है।

ये कार्य हैं शामिल

शुक्रवार को नगर निगम में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 14 करोड़ 10 लाख 71 हजार की लागत से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखी इनमें 4 इंटरलॉकिंग सड़कें 21 मालू का निर्माण 7 तालाबों की खुदाई 11 पार्को की चारदीवारी व जल निकासी के लिए भूमिगत नाले का निर्माण शामिल है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम नित विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है कोरोना काल में भी बेहतर समन्वय के साथ अच्छे काम किए हैं उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं पात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी मेयर संजीव वालिया नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा सहित विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी