मेरठ के मवाना में प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले राज्‍य मंत्री अतुल गर्ग-भाजपा सरकार में हर वर्ग के हित की योजनाएं

BJP Prabudh Sammelan मेरठ में राज्‍य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की दशा व दिशा में अमूल चूल सुधार किए हैं। उनकी आय में बढ़ोतरी के साथ हितों का भी ध्‍यान रखा गया है। यह प्रयास जारी रहेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:00 AM (IST)
मेरठ के मवाना में प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले राज्‍य मंत्री अतुल गर्ग-भाजपा सरकार में हर वर्ग के हित की योजनाएं
जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ के मवाना में उत्सव मंडप में सोमवार को भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने भाजपा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सरकार को हर वर्ग की हितैषी बताया। बतौर मुख्य अतिथि मंत्री अतुल गर्ग ने अपना संबोधन किसानों से शुरू करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की दशा व दिशा में अमूल चूल सुधार किए हैं। उनकी आय में बढ़ोतरी के साथ जो पूर्व सरकारों ने घाटा बताकर चीनी मिलें माफिया को बेच दी थीं उन्हें सरकार ने वापस लेकर दोबारा चालू कराया। कहा कि नए मेडिकल कालेजों व अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। गुंडे मवालियों को वहां भेज दिया जहां उन्हें होना चाहिए था अब कानून का राज है।

जरूरतमंदों पर पहुंचीं योजनाएं

उधर, खाद्यान वितरण में सुधार के साथ हर पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंच रहा है। बिजली की आपूर्ति में सुधार हुआ। सड़कों का जाल हर जगह फैल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाएं लागू कर जरूरतमंदों तक पहुंचायीं। कहा कि एयर स्ट्राइक कर पड़ोसी देश को सबक सिखा दिया और सीमाओं को सुरक्षित कर देश की संप्रभुता को कायम रखा। जबकि विरोधी राजनीतिक दल यहां भी राजनीति कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरिराज ने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि हस्तिनापुर को पर्यटक के क्षेत्र के रूप में मजबूत किया जा रहा है। विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यअतिथि व अन्य का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालक संजय शर्मा व नीरज गोयल ने ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने की।

आजम ज्यादा बोलते थे...अब शांत हैं

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व की सरकार के लोग बेलगाम थे और भ्रष्टाचार करके भी ज्यादा बोलते थे। जिनमें से आजम खां भी एक थे जो अब शांत हैं।

ये रहे मौजूद

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, नगराध्यक्ष गोविंद गुप्ता, जिला मंत्री भंवर सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जिला सह-संयोजक कमल त्यागी, मंडलाध्यक्ष सतेंद्र काकरान, डा. एमडी शर्मा, अभयवीर गर्ग, उदयवीर सिंह, संजय भटनागर, पवन त्यागी, रवि गोला, राजेश अग्रवाल, गोल्डी, मनोज रस्तोगी, सौरभ शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी