बागपत में आधी रात बाइक सवारों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला शहर, लोग सहमे

बागपत के चांदीपुर के ढिकौली गांव में शुक्रवार को आधी रात दो बाइक सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस मौके से तमंचे की गोली के खोखे उठाकर ले गई। ग्रामीणों ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:41 PM (IST)
बागपत में आधी रात बाइक सवारों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला शहर, लोग सहमे
बागपत में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला शहर।

बागपत, जेएनएन। चांदीपुर के ढिकौली गांव में शुक्रवार को आधी रात दो बाइक सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस मौके से तमंचे की गोली के खोखे उठाकर ले गई। ग्रामीणों ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र के ढिकौली गांव निवासी राधेश्याम पुत्र शरणवीर ढाका ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह स्वजन संग घर पर सोया था। रात करीब 12 बजे उसके गेट के सामने बाइक सवार चार बदमाश ने तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। आवाज सुन उसके साथ आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकले। लोगों को देखकर हेलमेट लगाए बदमाश बाइक पर सवार होकर निकल गए।

ग्रामीणों ने कुछ देर बाद डाकखाना के पास भी गोलियां चलने की आवाज सुनी। ग्रामीणों की सूचना पाकर रात में ही पुलिस टीम गांव में पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खाली खोखे उठाकर ले गई। रात में गोलियां चलने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। उधर, एसओ मुनेशपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी

शनिवार को थाने पहुंची महिला ने बताया कि चार साल पूर्व शादी दलित बस्ती के युवक से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। दूसरा बच्चा होने के बाद पति कामकाज छोड़कर घर बैठ गया। घर खर्च मांगने पर आरोपित मारपीट व गाली गलौज करने लगा। आए दिन किसी न किसी बात पर पति से अनबन रहने लगी तो बात तलाक तक पहुंची। पति को छोड़कर वह प्राइवेट नौकरी करने के साथ किराए के मकान में रहने लगी। हाल में पति से तलाक का वाद कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि सुबह पति शराब के नशे में उसके मकान पर पहुंचे। लाठी-डंडे से मारपीट कर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई। पीड़िता ने पति से जानमाल सुरक्षा के साथ आरोपित पर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ मंगल सिंह रावत ने मामले की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

chat bot
आपका साथी