मेघनाद का हुआ वध, सुलोचना हुई सती

मेरठ,जेएनएन। किठौर कस्बे मे चल रही रामलीला में मेघनाद मरण, सुलोचना सती व अहिरावण वध तक की लीला का म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:54 PM (IST)
मेघनाद का हुआ वध, सुलोचना हुई सती
मेघनाद का हुआ वध, सुलोचना हुई सती

मेरठ,जेएनएन। किठौर कस्बे मे चल रही रामलीला में मेघनाद मरण, सुलोचना सती व अहिरावण वध तक की लीला का मंचन किया गया।

लीला आयोजन में भाषकरण शर्मा, गुंजन कौशिक, सोहित गोयल, मूलचंद बंसल, भोलेशंकर, दीनदयाल काम्बोज,पप्पू चौधरी, बिट्टू शर्मा, विवेक, संचित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

आज दशहरा मैदान में होगा लीला मंचन व रावण पुतला दहन

कमेटी के प्रधान भाषकरण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दशहरा मैदान में रावण वध लीला व रावण पुतला दहन किया जाएगा। इस वर्ष 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन शाम सात बजे किया जाएगा। दशहरा मैदान में मंचन का उद्घाटन किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी करेंगे।

संजीवनी बूटी से लक्ष्मण को आया होश, रामदल में उल्लास का संचार: दौराला नगर की प्राचीन रामलीला के मंचन में गुरुवार को लक्ष्मण के मूर्छित होने और उसके बाद हनुमान जी द्वारा संजीवनी जड़ी बूटी लाने की लीला का मंचन हुआ। बूटी से लक्षमण की मूर्छा दूर होती है जिससे रामदल में उत्साह का संचार हो जाता है।

गुरुवार को रामलीला मंचन का उदघाटन सपा नेता अतुल प्रधान व पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

लीला में मेघनाद और कुंभकर्ण का वध होने पर रामलीला मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। रामलीला कमेटी संस्थापक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को आर्य समाज स्कूल से शस्त्र पूजन के बाद राम-रावण की सेना मैदान में युद्ध के लिए निकलेंगी। यह जुलूस दौलत राम कालोनी, तिरंगा चौक, हनुमान मंदिर व मैन बाजार होते हुए रामलीला मैदान शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा। जहां, राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। युद्ध के बाद पुतलों का दहन होगा। दौराला में इस बार 70 फीट ऊंचा रावण, 61 फीट ऊंचा मेघनाद और 31 फीट की लंका का दहन होगा। वीरेंद्र उर्फ कल्लू, प्रदुमन जैन, नरवीर सिंह, मास्टर ओमप्रकाश, मुकेश चौधरी, सागर गुप्ता, सचिन उपाध्याय, लोकेश चौहान आदि थे।

chat bot
आपका साथी