मेरठ: शास्त्रीनगर की जलापूर्ति बहाल, शहर को दस नवंबर से मिलेगा गंगाजल

शास्त्री नगर आई ब्लॉक में रविवार को पानी की पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया था। सोमवार सुबह से पूरे शास्त्री नगर को जलापूर्ति बहाल हो गई। आई ब्लॉक में पानी के प्रेशर के चलते पाइपलाइन की क्लिप खुल गई थी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 04:41 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 04:41 PM (IST)
मेरठ: शास्त्रीनगर की जलापूर्ति बहाल, शहर को दस नवंबर से मिलेगा गंगाजल
मेरठ में शास्त्रीनगर की जलापूर्ति बहाल हो गई।

मेरठ, जेएनएन। शास्त्री नगर आई ब्लॉक में रविवार को पानी की पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया था। सोमवार सुबह से पूरे शास्त्री नगर को जलापूर्ति बहाल हो गई।

आई ब्लॉक में पानी के प्रेशर के चलते पाइपलाइन की क्लिप खुल गई थी। रिसाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और पाइप फट गई। जलकल अनुभाग ने पाइपलाइन को रविवार शाम को ही सुधार दिया था शाम से ही जलापूर्ति बहाल हो गई थी हालांकि सोमवार को शास्त्री नगर एच ब्लॉक एफ ब्लॉक बी ब्लॉक आई ब्लॉक में कहीं पर भी नहीं रहा। उधर गंग नहर में गंगाजल हरिद्वार से पहुंचने के साथ हंड्रेड एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी सोमवार को ले लिया गया।

जलकल अनुभाग के अनुसार मंगलवार को ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई साफ पानी से की जाएगी। बुधवार को गंगाजल मुख्य लाइन में पानी छोड़ा जाएगा। शाम तक मुख्य लाइन की सफाई साफ पानी से की जाएगी। शहर को 10 नवंबर तक गंगा जल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। 

chat bot
आपका साथी