मेरठ : रामायण से बच्चों को सिखाएंगे संस्कार,सात अगस्‍त से जूम पर होगा आयोजन

मेरठ में आयोजकों के अनुसार रामायण ए प्रोग्राम गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस पर आधारित होगा। जिसमें 6 से 13 वर्ष की आयु के बच्चे भाग लेंगे। इसमें बच्चे राम जन्म से अरण्यकांड तक की श्रीराम कथा सुनेंगे। इसमें कई बच्‍चे शामिल होंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:42 PM (IST)
मेरठ : रामायण से बच्चों को सिखाएंगे संस्कार,सात अगस्‍त से जूम पर होगा आयोजन
मेरठ में होगा श्री संस्कार केंद्र आर्ट आफ लिविंग का आयोजन।

मेरठ, जागरण संवाददाता। बच्चों में रामायण से संस्कार सिखाने के लिए श्री संस्कार केंद्र की ओर से रामायण ए प्रोग्राम शुरू कर रहा है। यह कार्यक्रम सात अगस्त से जूम पर होगा। आयोजकों के अनुसार रामायण ए प्रोग्राम गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस पर आधारित होगा। जिसमें 6 से 13 वर्ष की आयु के बच्चे भाग लेंगे। इसमें बच्चे राम जन्म से अरण्यकांड तक की श्रीराम कथा सुनेंगे।

उनमें आए मानव मूल्यों को अपने जीवन से जोड़ कर, उन्हे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। श्रीराम कथा से संबंधित दोहों और चौपाइयों के, (बच्चों के लिए खासकर बनाए गए) वीडियो को देखेंगे। इससे उनमें रामायण के प्रति श्रद्धा भावना जागृत की जाएगी। बच्चे हर दिन एक नई चौपाई सीखेंगे। साथ बैठ कर गाएंगे। रामायण से संबंधित खेल, विशेष ज्ञान और एक्टिविटीज भी कराई जाएगी। इसमें बच्चे सुंदर सरल ध्यान सीखेंगे।

उसे दैनिक रूप से करेंगे, जिससे उनका मन शांत होगा और बौद्धिक शक्ति का विकास भी होगा। साथ ही योगासन और प्राणायाम से उनकी शारीरिक क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।जानकारी के लिए 7916007151 पर फोन कर सकते हैं।

प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन इस लिंक से होंगे

https://tinyurl.com/ssskRamayan

सप्ताह में दो दिन आयोजन

7 अगस्त 2021 से जूम पर होगा आयोजन। एक घंटे शनिवार और रविवार को आयोजन - दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक ऑनलाइन।

chat bot
आपका साथी