मेरठ : साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, पत्‍नी के मोबाइल पर फोन आने पर भड़का पति, किया चाकू से हमला

मेरठ में साथ में बैठकरी शराब पी रहे दंपती में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पति ने पहले डंडे से पत्नी पर वार किए। चाकू से लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर युवक की मां पहुंची तो उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:00 AM (IST)
मेरठ : साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, पत्‍नी के मोबाइल पर फोन आने पर भड़का पति, किया चाकू से हमला
मेरठ में पत्नी के मोबाइल पर किसी का फोन आने से भड़का था गुस्सा।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में शराब पी रहे दंपती में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पति ने पहले डंडे से पत्नी पर वार किए। इसके बाद चाकू से लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर युवक की मां पहुंची तो उसे भी घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागडिय़ान मोहल्ला निवासी गीता ने बताया कि पिछले साल लाकडाउन में बेटे विक्की की मुलाकात दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से शारदा रोड पर हुई थी। कुछ दिनों बाद उन्होंने शादी कर ली थी। बताया कि नेहा ने मोहकमपुर में एक मकान अलग से किराये पर ले रखा हैं, जहां पर वह अकेली रहती है। फोन पर भी वह छिप-छिपकर बातें करती है। इस बात पर बेटे से अक्सर विवाद होता है। गुरुवार रात दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी नेहा के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

मां पर छोड़ा हाथ

नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद बेटे ने डंडे से पत्नी पर वार किया। रसोई से चाकू लाकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मां पहुंची तो उस पर भी हाथ छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को पकड़ा। आरोपित ने पत्नी के हाथ और गले पर आठ-दस बार चाकू से हमला किया। डंडा लगने से सिर भी फट गया। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को केएमसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

दो दिन पहले पुलिस लाई थी

गीता ने बताया कि नेहा अक्सर बाहर ही घूमती रहती है। दो दिन पहले भी वह नशे की हालत में सड़क पर घूम रही थी। थाना पुलिस ही उसे पकड़कर घर लाई थी। तब भी दंपती में विवाद हुआ था। उन्होंने मामले को शांत करा दिया था।

chat bot
आपका साथी