Meerut Weather Update: मौसम ने अचानक बदला रुख, देररात बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली राहत

भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। रात 11 बजे के बद आंधी के साथ बारिश हुई। शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर चलते रहने की आशंका जताई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:50 AM (IST)
Meerut Weather Update: मौसम ने अचानक बदला रुख, देररात बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली राहत
गुरुवार की रात अचानक आई बारिश ने मौसम को परिवर्तित कर दिया।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update चार पांच दिन तक लगातार चले भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। रात 11 बजे के बद आंधी के साथ बारिश हुई। शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर चलते रहने की आशंका जतायी है। इसके पहले गुरुवार को दिन में भी तापमान कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनो तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी नम हवाओं के प्रवाह से अधिकतम तापमान में 24 घंटे के अंतराल पर 5.3 डिग्री की गिरावट हुई।

यह रहा तापमान

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान जो नौ जून को सामान्य से पांच डिग्री अधिक था वह गिर कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय हुआ है।

14 जून तक होगी बारिश

पहले बारिश की संभावना 12 जून से थी लेकिन अचानक इसकी तीव्रता में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसका असर यह रहा कि 10 जून की रात ही आंधी बारिश देखने को मिली। गुरुवार को आर्द्रता का अधिकम प्रतिशत 72 और न्यूनतम प्रतिशत 56 रहा जो पिछले दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक था। मौसम विभाग की मानें तो 14 जून तक लगातार दिन में एक या दो बार बारिश के स्पैल आएंगे। तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहेगा।

हीटवेव की गिरफ्त में

इसके पूर्व मेरठ जनपद हीटवेव की गिरफ्त में था। गर्मी का कहर लगातार जारी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 29.5 डिग्री रहा। दिन के साथ रात का तापमान भी लोगों को हलकान कर रहा था। दोनों तापमान सीजन के सर्वाधिक रहे। वातावरण में आर्द्रता का स्तर भी बढ़ा हुआ है जिससे लोगों का हाल बेहाल है। लगातार दो दिनों से तापमान 40 से अधिक चल रहा है। अगले दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा। 12 जून को बंगाल की खाड़ी में मौसमीय सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिसके प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है, तभी तापमान कम होगा।

chat bot
आपका साथी