Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास आधी रात के बाद बारिश से बदला मौसम, आज खिली धूप से शुरुआत
Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार की आधी रात से अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। हालांकि सोमवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। कहीं-कहीं बादल नजर आए।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार की आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार की सुबह से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो रही है। मेरठ में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। शामली में हल्की बारिश हुई। आज मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए मुफीद मानी जा रही है। वहीं तेज बारिश के मेरठ शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि हर बार नगर निगम की कोशिशें रहती है कि जलजमाव भी परेशानी न हो, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।
अक्टूबर की बारिश
अक्टूबर माह की पहली मानसूनी बारिश सोमवार को आधी रात को शुरू हुई। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश कोहाल के दिनों में तरबतर करने के बाद मानसून ने एक बार फिर पश्चिम उत्तर प्रदेश का रुख किया है। सोमवार की रात ठीक बारिश देखने को मिली। इसके पहले 25 सितंबर को बारिश हुई थी। इसके पूर्व तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहा है।
यह रहा तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जनपद में अक्टूबर में सामान्य रूप से 25 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विशेषज्ञों ने छह अक्टूबर से मानसून के विदा होने की संभावना जताई है। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। लेकिन सुबह से आसमान बादलों से घिरा नजर आ रहा है।
ऐसी रहेगी बारिश
गौरतलब है कि पिछले चार-पांच सालों में सितंबर में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। इस बार तो सितंबर के मानसून सीजन के सर्वाधिक बारिश वाला महीना बना गया था। 25 सितंबर तक 284 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जुलाई में 298 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कहीं कहीं बादल नजर आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।