Meerut Weather Update: रात के तापमान में गिरावट के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह भी खासी ठंड का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 11:40 AM (IST)
Meerut Weather Update: रात के तापमान में गिरावट के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
मेरठ और आसपास सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध रहेगी।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। नवंबर के आने वाले दिनों में जनपद वासियों को अच्छी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आठ और नौ नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह और शाम के समय धुंध की संभावना जतायी है।

यह कहना है मौसम विभाग का

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में बना पश्चिम विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके प्रभाव से उत्तरीय इलाकों से ठंडी हवाओं का प्रवाह मैदानी क्षेत्रों में आरंभ होगा। जिससे मेरठ समेत एनसीआर में तापमान में गिरावट होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रहा यह सामान्य से तीन डिग्री कम था वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.8 था।

शीतलहर की दस्‍तक

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना के प्रभाव से उत्तर भारत में सामान्य से अधिक ठंड रहने की संभावना है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में शीतलहर भी दस्तक दे सकती है। शीतलहर के साथ ही कोहरे का भी असर देखने का मिलेगा। ऐसे में एहतियात बरतने की भी जरूरत है।

दीपावली पर गुलाबी सर्दी

गौरतलब है कि वेस्ट यूपी में दीपावली के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी थी। अब घरों में पंखे बंद हो गए हैं। बीते शुक्रवार को दिन में भी लोग हाफ स्वेटर में नजर आ रहे थे। शनिवार को सुबह शुरुआत हल्‍के कोहरे के साथ ही हुई थी। हालांकि धूप भी निकल आई है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इसके साथ ही दिवाली के बाद प्रदूषण भी बढ़ गया है। ख्‍याल रखना जरूरी है।  

chat bot
आपका साथी