Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास तेज धूप ने कराया गर्मी का अहसास, कुछ जगहों पर छाए बादल

मेरठ और आसपास के जिलों में बुधवार के बाद गुरुवार को मौसम की बेरुखी जारी रही। हालांकि कुछ स्‍थानों पर बादल छाए रहे लेकिन सुबह से निकली तेज धूप ने सबको गर्मी से बेहाल करके रख दिया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश होने की संभावना नहीं है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 04:36 PM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास तेज धूप ने कराया गर्मी का अहसास, कुछ जगहों पर छाए बादल
मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को तेज धूप के कारण गर्मी अधिक रही।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को सुबह से ही मौसम गर्म बना रहा। अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिनभर सूर्यदेव की दर्शन होने से धूप खिलने लगी और पारा चढ़कर गर्मी का अहसास कराने लगा। मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। सावन में महीने में भी बारिश अभी तरस ही रही है।

बदल रहा मौसम का मिजाज

बुलंदशहर में मानूसन आने के बाद कभी बदरा बरस रहे हैं तो कभी बादलों आगे बढ़ रहे हैं। बादलों के बीच आंख मिचौली करते सूर्यदेव भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिसकी वजह से मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को दिन में हल्की धूप खिली। तेज हवाएं चलने से पारा नीचे आना लगा। दोपहर के समय बदल बरसने लगे।

सफाई व्‍यवस्‍था की कलई खुली

करीब एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। बरसात की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त भी हुआ। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की कलई भी खुली। अब पिछले तीन दिनों से दिन निकलते ही सूर्यदेव की भी तपिश बढऩे लगी हैं। पारा सिर चढ़कर बोलने लगा। इससे गर्मी से लोग बेहाल होने लगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की उछाल के साथ 36 डिग्री सेल्सियय रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम भी ऊपर चढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से चलेगी हवा, घटेगी गति

केवीके मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार अब आने वाले दिनों में बरसात के आसार नहीं बन रहे हैं। हालांकि आसमान में बदली जरूर छाई रहेगी, लेकिन तापमान भी चढ़ेगा। जबकि सापेक्षी आद्रता घटने से उसम कम हो जाएगी। इससे गर्मी का अहसास बना रहेगा। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से घटकर 11 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचेगी। इसकी दिशा दक्षिणी-पश्चिमी बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी