Meerut Weather Update: मेरठ में बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update आज सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। रविवार की शाम से अच्‍छी बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन बीतने के बाद हिमालय में पहला अच्छी तीव्रता का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:20 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
धान की फसल को नुकसान, अक्टूबर में सामान्य से चार गुनी अधिक बारिश।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update करवाचौथ पर रविवार को झमाझम बारिश ने मौसम का रुख ही पलट कर रख दिया है। वहीं सोमवार को सुबह की शुरुआत अच्‍छी खासी ठंड के साथ हुई। अब मौसम में परिवर्तन आने लगा है। आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन में हिमालय और जम्मू कश्मीर में हुआ हिमपात और बारिश ने शाम होते होते मेरठ में दस्तक दे दी। शाम पांच बजे से रिमझिम बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इस बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ है।

पश्चिम विक्षोभ सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन बीतने के बाद हिमालय में पहला अच्छी तीव्रता का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। उसी कारण से एनसीआर क्षेत्र में शाम को बारिश देखने को मिली है। शाम पांच बजे आरंभ हुई बारिश देर रात तक जारी रही। करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं बादलों के चलते चंद्र दर्शन नहीं हो पाने से पेशोपेश में पड़ी रहीं। वहीं दूसरी सोमवार को भी कई स्‍थानों पर बारिश हो सकती है।

सामान्‍य से ज्‍यादा वर्षा

अक्टूबर में अब तक 86.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रविवार की बारिश से आंकड़ा 90 मिलीमीटर के आसपास पहुंच गया। जबकि पूरे माह में केवल 23 मिलीमीटर औसत बारिश होती है। इस तरह सामान्य से चार गुनी बारिश हो चुकी है। 17 और 18 अक्टूबर को हुई जोरदार बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ था। रविवार को रही सही कसर बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के पश्चिम विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ठंडी हवाओं का प्रवाह मैदानों की बढ़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट होगी। ऐसे में ठंड का सामाना करने के लिए लिए लोगों को तैयार हो जाना चाहिए।

ग्रह नक्षत्र ने भी दिया बारिश का संकेत

ज्योतिषविद भारत भूषण चौबे ने बताया कि 11 अक्टूबर को सूर्य का प्रवेश चित्रा नक्षत्र में हुआ था। जिससे 17 और 18 को अच्छी बारिश देखने को मिली थी। 24 अक्टूबर को सूर्य का प्रवेश स्वाती नक्षत्र में हुआ है। यह भी वृष्टि की सूचक है।

chat bot
आपका साथी