Meerut Weather Update: 25 और 26 को भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में हालांकि बुधवार को सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया थालेकिन गुरुवार को सिर्फ बादलों के बीच धूप नजर आई। काली घटाएं भी घिरीं रहीं लेकिन बारिश नहीं हुई। मिलाजुला मौसम रहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:00 PM (IST)
Meerut Weather Update: 25 और 26 को भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
शनिवार और रविवार को अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद जताई जा रही है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ सहित कई क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही अच्‍छी बारिश हुई थी। लेकिन गुरुवार को आसमान पर तेज सूरज नजर आया। कहीं कहीं बादल भी नजर आए। वैसे तो सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी बारिश जारी हैा सामान्य रूप में इन दिनों मानसून वापस हो जाता हैा इस बार अभी भी मानसूनी बारिश सराबोर कर रही है। शनिवार और रविवार को अच्‍छी बारिश होने की संभावना है।

सितंबर में 258 मिलीमीटर बारिश

मंगलवार की देर रात से आरंभ हुई बारिश बुधवार को सुबह 10 बजे तक जारी रही। 57 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अभी तक जुलाई में 300 मिलीमीटर के करीब बारिश हुई है। बुधवार की बारिश के बाद सितंबर में बारिश का आंकड़ा 258 मिलीमीटर पहुंच गया है। सुहाना मौसम लोगों के अनुकूल बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने 25 और 26 को भी अच्छी बारिश की संभावना जताई हैा यलो अलर्ट जारी किया गया हैा कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और इसके समीपवर्ती भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हैा इसके साथ एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण बारिश की तीव्रता बढ़ी है।

खिली तेज धूप, बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप

बुलंदशहर : एक दिन पहले हुई झमाझम बरसात के बाद गुरुवार को दिन निकलते ही मौसम का मिजाज सख्त हो गया। हालांकि आसमान में बदली भी छाई रही, लेकिन तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बरसात होने की संभावना जताई है। बुधवार को जहां भोर से ही रिमझिम फुहारें बरसने लगी। कुछ देर बाद ही झमाझम बरसात होने लगी। झमाझम बरसात ने शहर को पानी-पानी कर दिया। नगर पालिका की लापरवाही की वजह से चोक नाले और नालियां बजबजाने लगी।

पारा बढ़ने से पसीना

जगह-जगह सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। सड़कें भी कीचड़ से सन गई। हालांकि दोपहर बाद फिर घटाएं छाई, लेकिन बदरा नहीं बरस सके। अब गुरुवार को मौसम इसके विपरीत रहा। सुबह से ही आसमान में सूर्यदेव के दर्शन होने से तेज धूप खिली। इससे पारा उछाल मारने लगा। उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी और लोग पसीना-पसीना होने लगे। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में भारी बरसात होने की संभावना बनी हुई है। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हवा चलने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में गिरावट होने के आसार रहेंगे।

chat bot
आपका साथी