Meerut Weather Update: मेरठ के तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को सुबह धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। कोहरा भी नजर आया। तापमान में शुक्रवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य रहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:50 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ के तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
मेरठ और आसपास के जिलों के सुबह के समय हल्‍का कोहरा देखा गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को हल्‍की धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई। कुछ स्‍थानों पर सुबह के समय कोहरा भी देखा गया। आज दिन में धूप निकली रहेगी। जनपद के तापमान में शुक्रवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। नवंबर के अंत तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

ऐसा रहा तापमान

मेरठ में न्‍यूनतम पारे में लगातार गिरावट ठंड को और बढ़ा रही है। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 07.6 डिग्री रहा। आज शुक्रवार को हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी। सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहेगा। वहीं बागपत में शुक्रवार को एक्‍यूआइ 380 और न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है।

पहाड़ों क्षेत्रों की अपेक्षा तापमान

वहीं दूसरी ओर मेरठ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था,इसमें पिछले 24 घंटे की तुलना में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट खासी मानी जाती है। यही कारण रहा कि मेरठ में मंगलवार रात पारा शिमला, नैनीताल, लैंसडाउन जैसे पर्यटन स्थलों से भी नीचे चला गया था। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मुजफ्फरनगर और ठंडा रहा। यहां पारा सामान्य से दो डिग्री कम 6.7 डिग्री रहा। मेरठ के आसपास के शहरों में ठंड कहर बरपा रही है। वहीं कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया था कि हिमालय क्षेत्र में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है जिससे वहां से ठंडी हवा मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मैदानों में आ रही है। इस कारण मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में रात का पारा खासा गिरा है। नवंबर के अंत तक न्यूनतम तापमान एक अंक में बना रहेगा। अब दिसंबर माह के शुरू होने पर ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। सर्दी के मौसम में स्‍वास्‍थ का ध्‍यान भी रखना होगा।  

chat bot
आपका साथी