Meerut Weather Update: मेरठ में न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, प्रदेश में सबसे ठंडी शहर की रात

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में रात अब ज्‍यादा सर्द हो चली है। कई स्‍थानों पर न्‍यूनतम पारा 10 से नीचे चला गया है। सोमवार को सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई जबकि आसमान पर सूरज नजर आया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 09:20 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, प्रदेश में सबसे ठंडी शहर की रात
मेरठ में सुबह के समय कोहरा भी छाने लगा है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ जनपद में समय से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। पारा लगातार गिर रहा है। रविवार की रात मेरठ का पारा गिर कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी रात मेरठ की रही। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर है। वहीं दिल्ली सफदरजंग में 10.1 डिग्री रहा। मेरठ में सुबह के समय धुंध नजर आ रही है। सोमवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही हुई।

सामान्य से पांच डिग्री कम

जनपद में इस समय हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवाओं का निर्बाध प्रवाह हो रहा है। दिन में मौसम साफ है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.2 डिग्री रहा। रात में तापमान में काफी कमी देखी जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। ठंड का आलम यह है कि यहां से जम्मू वैष्णो देवी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल में आठ डिग्री रहा।

14 नवंबर को प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

मेरठ - 8.2

मुजफ्फरनगर - 8.4

आगरा - 12.1

कानपुर - 12.2

लखनऊ हनुमान सेतु - 14.5

बिजनौर - 13.6

दिल्ली सफदरजंग - 10.1

कोहरे की भी दस्‍तक 

गौरतलब है कि शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक सुबह के समय कोहरा या मिस्ट की संभावना जताई थी, जिससे प्रदूषण भी बढ़ा। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 24 घंटे की तुलना में दो डिग्री की गिरावट हुई। वर्ष 2020 में गत वर्ष 21 नवंबर के बाद तापमान 10 डिग्री से नीचे आया था। वहीं, 2019 में नवंबर में पूरे माह रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया था। 2018 में नवंबर में सबसे निम्नतम तापमान ही 9.2 डिग्री रहा था। वहीं, इस बार 13 नवंबर को ही तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इस वक्‍त बढ़ती ठंड के बीच अपनी सेहत का ध्‍यान ठीक प्रकार से रखना जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी