Meerut Weather Update: मेरठ का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 13 डिग्री से कम, जानें-आज का मौसम

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में ठंड ने दिवाली से पहले दस्‍तक दे दी है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्‍तरी हुई है। गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 12.8 रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 12:40 PM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 13 डिग्री से कम, जानें-आज का मौसम
मेरठ का मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ जनपद में रात का तापमान लगातार 13 डिग्री से कम चल रहा है। गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 12.8 रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। अक्टूबर में 10 सालों के अंतराल में पहली बार है जब तापमान 13 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। 31 अक्टूबर से एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 31 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। दीपावली के पहले या चार नवंबर को मौसम फिर बदलेगा। ठंड जोर पकड़ेगी।

सर्दी ने दस्‍तक दे दी

मेरठ के आसपास के जिलों में भी सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। गर्म कपड़े बाहर निकलने शुरू हो गए हैं। वहीं शनिवार को सुबह ठंडी हवाओं के साथ सुबह की शुरुआत हुई। आसमान पर तेज सूरज भी चमकता नजर आया। आज दिन का मौसम सुहावना बना रहेगा।

मेरठ का न्यूनतम तापमान

26 - 12.8

28 - 12.6

29 - 12.8

तापमान का हाल

इसके पूर्व 26 अक्टूबर की रात बीते 10 साल में अक्टूबर की सबसे ठंडी रात रही थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान देहरादून 14.5 और जम्मू 14.4 से खासा कम रहा। बुधवार के बाद गुरुवार को सुबह तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। हालांकि सुबह के समय खासी ठंड का अनुभव हुआ।

मौसम विभाग का अनुमान

अक्टूबर में हुई अच्छी बारिश ने ठंड के जल्द आगमन का रास्ता साफ कर दिया था। 2012 से 2020 तक अक्टूबर में कभी भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से कम नहीं रहा है। इस बार तो तापमान में जल्द गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 12 और 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई थी। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस माह बारिश के कारण फसलों को खासा पहुंचा है। आने वाले समय में ठंड में और इजाफा होगा।

chat bot
आपका साथी