Meerut Weather Update: मानसून सक्रिय होने से पहले चढ़ा पारा, शाम तक बदलेगा मौसम का मिजाज

पूर्वी हवा के चलने से मौसम मे बदलाव आया है। इसे मानसून के फिर से सक्रिय होने के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। 10 जुलाई तक गर्मी बने रहने की संभावना है। वहीं शाम तक बादलों के आने और हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज बदलेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 09:52 AM (IST)
Meerut Weather Update: मानसून सक्रिय होने से पहले चढ़ा पारा, शाम तक बदलेगा मौसम का मिजाज
शाम तक मौसम में बदलाव के आसार ।

मेरठ, जेएनएन। Monsoon In Meerut NCR मानसून में बारिश न होने से गर्मी पूरे जोरों पर है। बुधवार को तापमान एक बार फिर 40 के पार चला गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पीसना कर दिया। उमस भरी गर्मी लोगों को सोने में भी परेशनी हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी हवा के चलने से यह बदलाव आया है। इसे मानसून के फिर से सक्रिय होने के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। 10 जुलाई तक गर्मी बने रहने की संभावना है। वहीं शाम तक बादलों के आने और हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज बदलेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री रहा। दोपहर 11.30 से शाम चार बजे तक उमस का प्रतिशत अधिकांश समय 42 से अधिक रहा। इससे हीट इंडेक्स 51 डिग्री पहुंच गया। इतनी उच्च गर्मी से लोग बिलबिला उठे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से मौसम में भारी बदलाव हो सकता है। शाम तक हुए मौसम में बदलाव से बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही ठंड़ी हवाएं चलने की भी उम्‍मीद है। जो नौ और दस जुलाई को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बढ़ रहे निम्‍न दाब से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका संकेत यह है कि मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और तेज हवा के साथ बारिश भी खूब होगी। जिसका असर दिल्‍ली एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में देखा जा सकता है।

वरिष्ठ फिजीशियन डा. तनुराज सिरोही ने बताया कि सिरदर्द और बेचैनी महसूस करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। छाता या सिर में कपड़ा डाल कर बाहर निकलना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी में नींबू और नमक का प्रयोग करना चाहिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 10 जुलाई तक मानसून की बाधा दूर होने के आसार हैं। इस बीच तीन-चार दिनों तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ सकती हैं। 

chat bot
आपका साथी