Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

मेरठ और आसपास के जिलों में मानसून से पहले ही बारिश से तराबोर हो रहे हैं। बुधवार की शाम के बाद गुरुवार की सुबह मेरठ में सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। आज मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है। गर्मी से भी राहत मिलेगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:23 PM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को बारिश से सुबह की शुरुआत हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह से हो लगी मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को आज राहत मिली है। फसलों के लिए यह बारिश मुफीद बताई जा रही है। गुरुवार को पूरे दिन ही मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि 22 जून से क्षेत्र में मानसून की भी एंट्री होने वाली है। उससे पहले ही बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। बुधवार की शाम के बाद गुरुवार की सुबह मेरठ में सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। आज मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है। वहीं तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।

बदल रहा है मौसम

इसके पूर्व मंगलवार को शाम तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश का यह दौर आधा घंटे तक चला। तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बुधवार की सुबह से आसमान पर बादल घिरे नजर और हल्‍की बारिश का दौर शुरू हो गया था। दिनभर बारिश का ही मौसम बना रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंधी-बारिश की आशंका जताई थी। मंगलवार को दोपहर तेज धूप और उमस के चलते गर्मी का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य 24.6 डिग्री रहा। दोपहर में भी आर्द्रता 55 से 60 के बीच रही।

यह कह रहे मौसम विज्ञानी

वहीं कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम कृषि विज्ञानी डा. एम शमीम ने बताया कि मेरठ में मानसूनी बारिश 22 जून तक होने के आसार हैं। इस बीच 15, 18 और 19 जून को हल्की बारिश हो सकती है। इसके पूर्व सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह ही शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई थी। हालांकि आसमान पर बादल भी नजर आ रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके पूर्व रविवार को भी मौसम रंग बदलता रहा था। कल भी आसमान पर बादल गश्‍त करते नजर आए थे। कल दिन में तामपान में बढ़ोत्‍तरी देखी गई। रविवार को मेरठ तो नहीं पर कुछ अन्‍य जिलों में दिनभर आसमान पर बादल मंडरा रहे थे।

chat bot
आपका साथी