Meerut Weather Update: मानसून से पहले ही भीगा मेरठ, आज भी आंधी और बारिश होने के आसार

मानसून की आमद से पहले ही मेरठ और आसपास के जिले बारिश की बूंदों से तराबोर हो गए हैं। बुधवार को सुबह की शुरुआत भी हल्‍की बारिश से हुई। मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश का यह दौर आधा घंटे तक चला।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:30 AM (IST)
Meerut Weather Update: मानसून से पहले ही भीगा मेरठ, आज भी आंधी और बारिश होने के आसार
मेरठ और आसपास के जिलों में कल शाम से हल्‍की हो रही है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मानसून के पहले तेज बौछारों ने गर्मी से जनपद वासियों को कुछ हद तक राहत दिलाई। मंगलवार को शाम तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश का यह दौर आधा घंटे तक चला। तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बुधवार की सुबह से आसमान पर बादल घिरे नजर और हल्‍की बारिश का दौर शुरू हो गया था। दिनभर मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंधी-बारिश की आशंका जताई है। मंगलवार को दोपहर तेज धूप और उमस के चलते गर्मी का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य 24.6 डिग्री रहा। दोपहर में भी आर्द्रता 55 से 60 के बीच रही।

यह कह रहे मौसम विज्ञानी

वहीं कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम कृषि विज्ञानी डा. एम शमीम ने बताया कि मेरठ में मानसूनी बारिश 22 जून तक होने के आसार हैं। इस बीच 15, 18 और 19 जून को हल्की बारिश हो सकती है। इसके पूर्व सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह ही शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई थी। हालांकि आसमान पर बादल भी नजर आ रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके पूर्व रविवार को भी मौसम रंग बदलता रहा था। कल भी आसमान पर बादल गश्‍त करते नजर आए थे। कल दिन में तामपान में बढ़ोत्‍तरी देखी गई। रविवार को मेरठ तो नहीं पर कुछ अन्‍य जिलों में दिनभर आसमान पर बादल मंडरा रहे थे।

बदला था मौसम

शनिवार को मेरठ और आसपास के कुछ जिलों में दिन में और रात में बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया था। लेकिन यह बूंदाबांदी कुछ ही पल के लिए थीं। रविवार को सुबह की शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई। सुबह से ही मौसम में गर्मी का अहसास है। कल शनिवार को मौसम पल पल अपने रंग बदलता रहा था। आज रविवार को बारिश भी होने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भागों में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार बताए गए हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात भी तेज आंधी के साथ आई बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया था। शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर पेड़ टूटे तो शहर भर में बिजली भी गुल रही। शनिवार को बारिश होने के आसार है। रात के तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी