Meerut Weather Update: बुलंदशहर में हुई झमाझम बारिश, मेरठ समेत इन जिलों में छाए बादल; कल से धूप निकलने के आसार

मेरठ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्‍की हवाएं भी चलती रहीं। बुलंदशहर में दोपहर होते ही बादलों की दस्‍तक के बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कल से धूप निकलने के आसार हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 02:32 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 02:32 PM (IST)
Meerut Weather Update: बुलंदशहर में हुई झमाझम बारिश, मेरठ समेत इन जिलों में छाए बादल; कल से धूप निकलने के आसार
मेरठ में छाए बादल, बुलंदशहर में झमाझम बारिश।

मेरठ, जेएनएन। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। दिल्‍ली एन‍सीआर समेत वेस्‍ट यूपी में शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंड़ा भी हुआ है। सोमवार को दिन का तापमान समान्‍य से ऊपर दर्ज हुआ, लेकिन रविवार की रात में तापमान में गिरावट रही। बुलंदशहर में झमाझम बारिश हुई है। जबकि अन्‍य जिलों में बादल छाए हुए हैं।

शनिवार से हुए मौसम में बदलाव के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। रविवार को मेरठ का तापमान समान्‍य से दो डिग्री ऊपर रहा। वहीं शनिवार को भी दिन का तापमान ऊपर रहा। मेरठ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्‍की हवाएं भी चलती रहीं। बुलंदशहर में दोपहर होते ही बादलों की दस्‍तक के बाद झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद से कई जगहों पर जलभराव की समस्‍या पैदा हो गई। बच्‍चे बाहर निकल कर बारिश का आनंद लेते हुए नजर आए। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत व बिजनौर में भी बादलों ने दस्‍तक दी है। यहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

आज बारिश का अनुमान, कल से धूप

मौसम विभाग ने मान‍सून सक्रिय होने पर दिल्‍ली एनसीआर के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बताया है कि कल से हल्‍की धूप निकल सकती है। हालाकि यह धूप कल और परसों तक ही रह सकती है। इसके बाद फिर से बारिश होने के आसार हैं।

किसानों के चेहरे खिले

शनिवार को हुई बारिश ने फसलों के लिए अच्‍छे संकेत दे दिए। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हैं। किसानों का कहना है कि इससे खरीफ की फसलों को लाभ होगा और तेजी से फसलों का विकास होगा। इसमें लगने वाले किट व रोगों से भी राहत होगी। साथ ही फसलों को जिंक और नाइट्रोजन की भरपूर मात्रा मिल पाएगी।  

chat bot
आपका साथी