Meerut Weather Update: मेरठ में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ, आज बारिश होने की संभावना

मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार को सुबह की शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई। सुबह से ही मौसम में गर्मी का अहसास है। रविवार को भी बारिश होने की प्रबल संभावना थी आज सोमवार को कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:30 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ, आज बारिश होने की संभावना
आज मेरठ और आसपास बारिश हो सकती है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह ही शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई। हालांकि आसमान पर बादल भी नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज बारिश होने की संभावना है। इसके पूर्व रविवार को भी मौसम रंग बदलता रहा था। कल भी आसमान पर बादल गश्‍त करते नजर आए थे। कल दिन में तामपान में बढ़ोत्‍तरी देखी गई। रविवार को मेरठ तो नहीं पर कुछ अन्‍य जिलों में दिनभर आसमान पर बादल मंडरा रहे थे।

बिजनौर में बारिश से बदला मौसम

बिजनौर जिले में शनिवार तड़के से ही जनपद के मौसम में बदला हुआ सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रहे। काले घने बादलों के बीच शुरू हुई बारिश। सुबह के समय छाई अंधेरी। हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। पिछले कई दिनों से मौसम में गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था। अब रविवार को बारिश होने का अनुमान है।

आज बारिश होने की पूरी संभावना 

पहले बारिश की संभावना 12 जून से थी लेकिन अचानक इसकी तीव्रता में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसका असर यह रहा कि 10 जून की रात ही आंधी बारिश देखने को मिली। गुरुवार को आर्द्रता का अधिकम प्रतिशत 72 और न्यूनतम प्रतिशत 56 रहा जो पिछले दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक था। मौसम विभाग की मानें तो 14 जून तक लगातार दिन में एक या दो बार बारिश के स्पैल आएंगे। तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहेगा।

बूंदाबांदी के बाद बदला था मौसम

इसके पूर्व शनिवार को मेरठ और आसपास के कुछ जिलों में दिन में और रात में बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया था। लेकिन यह बूंदाबांदी कुछ ही पल के लिए थीं। रविवार को सुबह की शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई। सुबह से ही मौसम में गर्मी का अहसास है। कल शनिवार को मौसम पल पल अपने रंग बदलता रहा था। आज रविवार को बारिश भी होने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भागों में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार बताए गए हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात भी तेज आंधी के साथ आई बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया था। शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर पेड़ टूटे तो शहर भर में बिजली भी गुल रही। शनिवार को बारिश होने के आसार है। रात के तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई।  

chat bot
आपका साथी