मेरठ और आसपास तापमान गिरने से बढ़ रही ठंड, तेज धूप से मिलेगी राहत, जानें-मौसम का हाल
Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह खासी ठंड का अहसास हुआ। तापमान में गिरावट हुई है। कुछ स्थानों पर कोहरा भी नजर आया। आज दिनभर धूप के निकली रहेगी। बारिश के आसार अभी नहीं बन रहे हैं।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को सुबह कई स्थानों पर कोहरा नजर आया। तापमान गिरने से ठंड का भी अहसास हुआ। हालांकि बाद में आसमान पर खिली धूप नजर आई। लेकिन ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। वहीं मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। वहीं पहाड़ों के मौसम में बदलाव के संकेतों के बीच मैदानी इलाके भी प्रभावित हो रहे हैं। पहाड़ों बर्फबारी और बारिश होने का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। गुरुवार को पूरे दिन धूप निकली रहेगी। तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।
धूप से मिली राहत
बुलंदशहर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। जहां सोमवार को आसमान में बदली छाई रही। वहीं,गुरुवार को भी सूर्यदेव के दर्शन होने से गुनगनी धूप लोगों को सुहाती रही। हालांकि सुबह और शाम के समय धुंध का असर भी बना रहा। जिसकी वजह से दृश्यता कमजोर रही। हवा के साथ गलन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई है। ठंड के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
बारिश ने बढ़ा दी थी ठंड
इस बीच मौसम में बदलाव कर रुख जारी है। बीती रविवार की रात को भी मेरठ में बूंदाबांदी हुई थी। सोमवार को कुछ स्थानों पर कोहरा नजर आया था। मेरठ जनपद के मौसम में रविवार को बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर इकाई के अंक 9.6 डिग्री पर सिमट गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री रहा। सोमवार को भी बादल छाए रहने और कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवार को सुबह की शुरुआत हालांकि साफ मौसम के साथ ही हुई है। लेकिन कहीं-कहीं पर आसमान पर बादल छाए रहे।
शहर न्यूनतम अधिकतम
मनाली -0.4 10.2
श्रीनगर 2.6 12.4
शिमला 3.9 15.6
नैनीताल 7.0 17.0
जम्मू 9.0 24.0
मेरठ 10.4 24.9
नई दिल्ली 11.4 25.1
लखनऊ 14.7 27.2
मुंबई 24.0 31.0