Meerut Weather Update: आसमान पर मंडरा रहे बादल, आज और कल बारिश होने की संभावना

मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम इनदिनों खुशगवार है। जून में मानसून पूर्व अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो घंटे में 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। आज भी बारिश के आसार हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:00 AM (IST)
Meerut Weather Update: आसमान पर मंडरा रहे बादल, आज और कल बारिश होने की संभावना
मेरठ और आसपास आज और कल बारिश होने की संभावना है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ में मानसून की उल्टी गिनती आरंभ हो गई है। जून में मानसून पूर्व अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो घंटे में 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। भारी बारिश से शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए थे। शुक्रवार को भी मौसम राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 31.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.7 डिग्री रहा। वातावरण में नमी का स्तर अच्छा बना हुआ है। आद्रर्ता का न्यूनतम प्रतिशत 65 रहा।

यह बोले मौसम विज्ञानी

कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि इस तरह की बारिश एक्सट्रीम वेदर को दर्शाती है। इस तरह के अतिरेक मौसम की घटनाएं मेरठ में बढ़ती जा रही हैं। जून में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 17 जून 2013 को 115 मिलीमीटर हुई थी। कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एम शमीम ने बताया कि 19 और 20 को प्री मानसून बारिश हो सकती है। दोनों दिनो में क्रमश: 16 और 15 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा

इसके पूर्व मेरठ में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, हालांकि आसमान पर बादल भी मंडराते नजर आए थे। अभी एक दो बारिश होने की प्रबल संभावना है। लोगों को इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न होने के कारण बारिश हुई है। गुरुवार को तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। इस बीच 2013 के बाद पहली बार एक जून से 17 जून तक औसत तापमान में कमी आई और यह 35.7 डिग्री रहा। 2013 में औसत तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था।

जून में 24 घंटे के अंतराल में हुई बारिश

वर्ष बारिश मिलीमीटर में

2021 84.5 अब तक

2020 26.2

2019 2.2

2018 32.9

2017 40.7

2016 45.2

2015 38.3

2014 37.2

2013 115.5 

chat bot
आपका साथी