Meerut Weather Update: आज से तीन दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ समेत कई जिलों में 12 से 14 जून तक बारिश संभावित है। मेरठ जिले में पांच से 15 मिमी तक बारिश हो सकती है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:49 AM (IST)
Meerut Weather Update: आज से तीन दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना
मेरठ और आसपास के जिलों में 14 जून तक बारिश के आसार हैं।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update उत्तर पश्चिमी भागों में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार बताए गए हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात भी तेज आंधी के साथ आई बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया था। शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर पेड़ टूटे तो शहर भर में बिजली भी गुल रही। शनिवार को बारिश होने के आसार है। रात के तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई।

आज हो सकती है बारिश

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ समेत कई जिलों में 12 से 14 जून तक बारिश संभावित है। मेरठ जिले में पांच से 15 मिमी तक बारिश हो सकती है। बताया कि तीनों ही दिन बादलों के साथ तेज आंधी भी आ सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खड़ी फसल में किसी प्रकार के रसायन का छिड़काव व ङ्क्षसचाई न करें।

बदल गया था मौसम

चार पांच दिन तक लगातार चले भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। रात 11 बजे के बद आंधी के साथ बारिश हुई थी। शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर चलते रहने की आशंका जतायी है। इसके पहले गुरुवार को दिन में भी तापमान कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनो तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी नम हवाओं के प्रवाह से अधिकतम तापमान में 24 घंटे के अंतराल पर 5.3 डिग्री की गिरावट हुई।

यह रहा तापमान

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान जो नौ जून को सामान्य से पांच डिग्री अधिक था वह गिर कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय हुआ है।

chat bot
आपका साथी