Meerut Weather Update: बारिश के बाद फिर बढ़ने लगी उमस भरी गर्मी, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

मानसून की पहली बारिश में ही मेरठ और आसपास के जिले डूब गए थे। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली थी पर जगह- जगह जलभराव होने से परेशानी भी उठानी पड़ी थी। लेकिन उसके अगले दिन से ही फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 10:21 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 10:21 AM (IST)
Meerut Weather Update: बारिश के बाद फिर बढ़ने लगी उमस भरी गर्मी, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल
बारिश के बाद फिर बढ़ने लगी उमस भरी गर्मी। सांकेतिक तस्‍वीर

मेरठ, जेएनएन। मानसून की पहली बारिश में ही मेरठ और आसपास के जिले डूब गए थे। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली थी, पर जगह- जगह जलभराव होने से परेशानी भी उठानी पड़ी थी। लेकिन उसके अगले दिन से ही फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर दस्‍तक दे रही है। तापमान तो कम है, पर उमस इतनी कि लोग परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग ने अब बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जिलों में हल्‍की बौछार अगले तीन दिनों में पड़ सकती है।

मानसून का सूखा खत्‍म 14 जुलाई को खत्‍म हो गया था, जब मानसून में अचानक से हुए बदलाव से झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने किसानों से लेकर आमलोगों को राहत दी थी। वहीं अब कड़ी धूप व तापमान के बढ़ने से उमस भरी गर्मी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि तीन दिनों में हल्‍की बौछार के साथ बारिश होगी। मौसम भी सुहाना हो सकता है और उमस भरी गर्मी भी पड़ने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को मेरठ और आसपास के जिलों का सुबह का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। वहीं रात में 30 के नीचे रहा।

बीमारियों का खतरा: डाक्‍टरों का मानना है कि ऐसे समय में बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है जब तेज बारिश के बाद तेज धूप निकले और उमस भरी गर्मी हो। इस स्थिति में वायरल बुखार, जुकाम के अलावा गंभीर बीमारियों टाइफाइड, डायरिया व डेंगू का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधान व सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।  

chat bot
आपका साथी