Meerut Weather: सहारनपुर में तेज हवा के साथ बारिश, मेरठ में उमस भरी गर्मी से राहत

पश्चिमी की ओर से चली तेज हवाओं के कारण सहारनपुर में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों में ठंड़ी हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:30 AM (IST)
Meerut Weather: सहारनपुर में तेज हवा के साथ बारिश, मेरठ में उमस भरी गर्मी से राहत
सहारनपुर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत।

मेरठ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में पहले ही मानसून ने दस्‍तक दे दी है। लेकिन अभी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। उमस भरी गर्मी व तेज धूप ने किसानों से लेकर आम लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में भी जल्‍द मानसून आने वाला है। इसी बीच में गुरूवार को सहारनपुर में काले बादलों व तेज हवाओं के पश्चिम की तरफ से आने से जमकर बारिश हुई। लोगों को रात की उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली वहीं मौसम भी खुशनुमा बना रहा। मेरठ में भी हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

सहारनपुर के गंगोह, नकुड, गागलहेड़ी, बड़गांव व नानौत में सुबह से ही बादलों ने दस्‍तक दे दी। पश्चिमी से पहले हल्‍की हवाओं के चलने से आसमान में घने बादलों ने ढेरा जमा लिया। थोड़े समय बाद ही हवा तेज हो गई और जमकर बर्षा होने लगी। हालाकि बारिश ज्‍यादा देर तक नहीं हुई। लेकिन जमकर वर्षा होने से मौसम खुशनुमा हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं कई जगहों पर लोग बारिश का लुफ्त उठाते हुए नजर आए।

आसपास के जिलों में मौसम का हाल

सहारनपुर में वर्षा से आसपास के जिलों में भी थोड़ी राहत रही। मेरठ में हल्‍के बादल आसमान में छाए रहे, तेज व ठंड़ी हवा भी चलती रही। जिससे रात की उमस भरी गूर्मी से राहत मिली। वहीं मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, शामली व बुलंदशहर में भी हल्‍की हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बता दें कि रात में मेरठ का तापमान 30 डिग्री से उपर रहा, लेकिन सुबह हवाओं के चलने से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  

chat bot
आपका साथी