Meerut Weather: घने कोहरे से मेरठ में ठंड की दस्‍तक, जानिए आसपास जिलों के मौसम का हाल

अचानक हुए मौसम में बदलाव से घना कोहरा छा गया। इससे Meerut पूरी तरह से कोहरे से ढका रहा। दो मीटर की दूरी तक साफ-साफ देखना मुश्किल है। कोहरे के कारण मेरठ के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बागपत और आसपास में भी घना कोहरा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 09:32 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 09:32 AM (IST)
Meerut Weather: घने कोहरे से मेरठ में ठंड की दस्‍तक, जानिए आसपास जिलों के मौसम का हाल
मेरठ में घने कोहरा छाने से ठंड वापस आ गई है।

मेरठ, जेएनएन। अचानक हुए मौसम में बदलाव से घना कोहरा छा गया। इससे मेरठ पूरी तरह से कोहरे से ढका रहा। दो मीटर की दूरी तक साफ-साफ देखना मुश्किल है। कोहरे के कारण मेरठ के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे के आने से इस बात के संकेत मिल चुका है कि अभी ठंड बरकरार रहेगी। वहीं मेरठ के अलावा बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरगनर व बिजनौर में कोहरे की दस्‍तक बरकरार रही। यहां भी तापमान में गिरावट आई है।

लगभग हफ्ते से सुबह से निकल रही धूप से जहां ठंड से लोगों को राहत ही नहीं बल्कि गर्माहट का एहसास होने लगा था। वहीं अब घने कोहरे के अचानक आने से ठंड का एहसास हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर के बाद धूप निकले के आसार होंगे। वहीं बागपत में कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान लगभग सात डिग्री न्‍यूनतम दर्ज किया गया। मेरठ में आज का तापमान न्‍यूनतम 9.1 डिग्री जबकि अधिकतम 23.2 डिग्री व अभी 12.8 डिग्री बना हुआ है। वहीं कल भी कोहरा छाने का अनुमान है।

10 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में मौसम में हर दिन हो रहे बदलाव के बाद आज घने कोहरे से ठंड की दस्‍‍तक हुर्इ है। धूप निकलने से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अब धूप के बाद दस फरवरी तक घना कोहरा छाने की उम्‍मीद है। दिल्‍ली के साथ साथ मेरठ और पूरे एनसीआर क्षेत्र में कोहरे से ठंड बढ़ सकती है।

मौसम में बदलाव से बीमारियों का खतरा

डाक्‍टरों का मानना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से अब बीमारियों का भी खतरा हो चुका है। कभी गर्मी और अचानक से पड रही ठंडी से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में डाक्‍टरों का मानना है कि सर्तक और सावधानी के साथ इम्‍यूनिटी बनाए रखना बहुत ही आवश्‍यक है। साथ ही गर्म पानी का सेवन करना भी आवश्‍यक होगा।  

chat bot
आपका साथी