Meerut Weather Forecast: मार्च में खूब सताएगी गर्मी, बारिश होने की उम्मीद नहीं

मौसम हर रोज करवट बदल रही है। ठंड का प्रभाव कम होत ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। फरवरी में हो रही कम बारिश और हल्‍की ठंड ने यह संकेत तो पहले ही दे दिया था कि इस बार गर्मी सताने वाली है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:38 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:38 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: मार्च में खूब सताएगी गर्मी, बारिश होने की उम्मीद नहीं
मार्च में पड़ सकती है कड़ाके की गर्मी।

मेरठ, जेएनएन। मौसम हर रोज करवट बदल रही है। ठंड का प्रभाव कम होत ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। फरवरी में हो रही कम बारिश और हल्‍की ठंड ने यह संकेत तो पहले ही दे दिया था कि इस बार गर्मी सताने वाली है। वहीं और मौसम विभाग का भी कहना है कि मार्च में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मार्च के अंत तक कड़ाके की गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।

मेरठ में साथ-साथ आसपास के जिलों या पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जिलों में इस बार तापमान में पिछले साल की अपेक्षा बढ़ोत्‍तरी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर मार्च में बारिश नहीं हुई तो जल्‍द ही कड़ाके की गर्मी महसूस की जाएगी। बता दें कि सुबह से निकल रही धूप से अब थोड़ी-थोड़ी गर्माहट का एहसास होने लगा है। वहीं दिन में कड़ी धूप से रात का भी तापमान गर्म हो गया है।

10 साल का टूटा रिकार्ड

फरवरी माह 10 सालों में सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार पिछले 10 सालों में फरवरी माह में इतनी गर्मी नहीं हुई। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कारण फरवरी माह में कम वर्षा का घनत्‍व रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस बार गृष्‍म श्रृतू जल्‍दी आने से गर्मी ज्‍यादा हुई है।

4.1 मिली‍मीटर हुई बारिश

मेरठ में फरवरी में औसतन 28.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार केवल 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। फरवरी में होने वाली बारिश गेहूं की फसल के अनुकूल रहती है। यह तापमान भी नहीं बढ़ने देती है। इस बार ऐसा न होने से औसत अधिकतम तापमान 26.1 दर्ज किया गया है। जबकि अमूमन यह 24 से 25 डिग्री के बीच रहता है। मार्च में औसत बारिश का आंकड़ा 16 मिलीमीटर का है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 10 दिनों तक एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। कोई पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं है। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। 

chat bot
आपका साथी