Meerut Weather Forecast: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत

Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बीते चार पांच दिनों से पड़ गर्मी और उमस का अंत रविवार की तड़के हुई झमाझम बारिश ने कर दिया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:39 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 01:24 PM (IST)
Meerut Weather Forecast: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत
Meerut Weather Forecast: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast: आखिरकार चार पांच दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार की तड़के मेरठ और आसपास के कई जिलों में झमाझम बारिश ने मौसम का रुख बदलकर रख दिया। सुबह से हो बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बादलों की गरज के साथ पड़ रही फुहारों ने मौसम में ठंडक का अहसास कराया। आज पूरे दिन ही बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। मुजफ्फरनगर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश के चलते शहर के नीचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

मानसून की बिगड़ी थी चाल

इस हफ्ते देखा जाए तो मानसून की चाल वेस्‍ट यूपी में बिगड़ ही गई थी। पूरे सप्‍ताह में महज दो दिन ही बारिश हुई थी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान साफ नजर आया था और तेज धूप निकलने के संकेत साफ नजर आए। उमस और गर्मी से सामना हुआ था। अभी उसमभरा मौसम ही बने रहने की संभावना जताई जा रही थी। रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद अब मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अब बारिश के बाद ही कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

उमस और गर्मी ने किया बेहाल

शुक्रवार की सुबह से ही उमस भरे मौसम से दिन की शुरुआत हुई थी। पूरे दिन गर्मी से खूब सताया। रात में भी मौसम गर्म बना रहा। हालांकि हल्‍के बादल भी आसमान पर नजर आ रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार को दिनभर निकली धूप ने परेशान किया, लेकिन कुछ समय के लिए घटाएं घिर आईं थी और हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया था। गुरुवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया था। आसमान पर हल्‍के बादल जरूर नजर आए लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं लग रहे थे। वेस्‍ट यूपी में अब मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। दोपहर बाद ही हल्‍की बूंदाबांदी हुई थी।

chat bot
आपका साथी