Meerut Weather Update: घने कोहरे के साथ शुरू हुई सुबह, दिन में हल्‍की धूप निकलने के संकेत

Meerut Weather Update घने कोहरे का कहर अभी बना हुआ है। इसके कारण रोजाना हाईवे पर हादसे भी हो रहे हैं। मेरठ और आसपास के जिलों को अभी कुछ और समय शीत लहर से राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार को दिन में हल्‍की धूप की उम्‍मीद है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:58 AM (IST)
Meerut Weather Update: घने कोहरे के साथ शुरू हुई सुबह, दिन में हल्‍की धूप निकलने के संकेत
मेरठ में रविवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update पूरे वेस्‍ट यूपी में इनदिनों पड़ रहा घना कोहरा मुसीबत बन रहा है। कोहरे के कारण लगातार हादसे भी बढ़ रहे हैं। शनिवार की तरह ही रविवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ ही हुई। हालांकि कोहरे की शुरुआत तो शनिवार को रात से ही हो गई थी। रविवार को न्‍यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम पारा 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। रविवार को दिन में हल्‍की धूप निकलने की संभावना है। मेरठ और आसपास के जिलों को अभी कुछ और समय शीत लहर से राहत नहीं मिलने वाली है। पूरा वेस्‍ट यूपी भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक से दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब हरियाणा आदि स्‍थानों में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। एक सप्ताह तक ठंड के तेवरों में नरमी नहीं

मेरठ में रिकार्ड तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को जनपद के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने से वातावरण में गलन रही। वहीं देर शाम धुंध ने शहर को आगोश में ले लिया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। 21 जनवरी को नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मौसम में बदलाव आएगा। तब तक मेरठ समेत पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के जनपदों में सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। कोहरा छाने और पाला पडऩे की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। सघन कोहरे की आशंका है।

chat bot
आपका साथी