Meerut Weather Forecast: गुलाबी ठंड के साथ प्रदूषण की भी दस्‍तक, एहतियात बरतना बेहद जरूरी

इन दिनों मौसम के बदलाव के साथ अब प्रदूषण की दस्‍तक भी पर्यावरण में हो गई है। मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह और शाम को ठीक ठंड पड़ने लगी है। लेकिन प्रदूषण के चलते अब सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:25 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: गुलाबी ठंड के साथ प्रदूषण की भी दस्‍तक, एहतियात बरतना बेहद जरूरी
मेरठ में शनिवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मौसम के बदलाव के साथ अब प्रदूषण की दस्‍तक भी पर्यावरण में हो गई है। मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह और शाम को ठीक ठंड पड़ने लगी है। लेकिन खतरे की बात यह है कि साथ प्रदूषण की भी आहट नजर आने लगी है। कुछ स्‍थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) अत्यधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इस समय बागपत, बुलंदशहर आदि जिलों में स्थिति बेहद गंभीर होने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के प्रमुख शहरों में एक्यूआइ 400 के करीब है। ऐसे एहतियात बरतने की भी आवश्‍यकता है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई।

धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही

गौरतलब है कि मेरठ और आसपास के जिलों को गुलाबी ठंड ने अपनी आगोश में ले लिया है। इन क्षेत्रों में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम को इनदिनों अच्‍छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले हफ्ते से अच्‍छी ठंड पड़ने के संकेत हैं। कुछ स्‍थानों पर सुबह के समय कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया। रात का तापमान तो कम था ही अब दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट दौर जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री तक जा सकता है।

धूप के कारण गर्मी का अहसास

अब इनदिनों सुबह और शाम की ठंड बढ़ती नजर आ रही है। अभी दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस जरूर हो रही है लेकिन शाम होते ठंडक हो रही है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा जा रहा है। अक्‍टूबर का महीना हालांकि अब खत्‍म होने को है लेकिन अभी दिन का मौसम गर्म ही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ स्‍थानों पर अब कोहरा भी नजर आ रहा है। इसके पूर्व पूरे हफ्ते सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्‍की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्‍छी धूप निकलने की संभावना है।

हो चुकी है कोहरे की दस्‍तक

मेरठ में बीते दिनों से हल्‍के कोहरे ने भी दस्‍तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है। 

chat bot
आपका साथी