Meerut Weather Forecast: सुबह की शुरुआत गुलाबी ठंड के साथ, अभी दिन में गर्मी का अहसास

मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान में दिनों दिन गिरावट आ रही है। सुबह की शुरुआत अभी ठंड के साथ ही हो रही है। शाम को भी मौसम में ठंडक है। हालांकि अभी दिन में मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम में अब परिवर्तन आ चुका है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:33 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:33 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: सुबह की शुरुआत गुलाबी ठंड के साथ, अभी दिन में गर्मी का अहसास
मेरठ में मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast अब अक्‍टूबर का महीना खत्‍म होने का है, दशहरे के बाद ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह के समय कई स्‍थानों पर कोहरा भी दिखाई दे रहा है। सोमवार के मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडक के साथ हुई। धीरे धीरे तापमान में गिरावट हो रही है। दशहरे के अवसर पर मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन नजर आया था। रात का तापमान तो कम था ही अब दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट दौर जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार की सुबह आसमान पर हल्‍के बादल भी छाए नजर आए।

धूप के कारण गर्मी का अहसास

अब इनदिनों सुबह और शाम की ठंड बढ़ती नजर आ रही है। अभी दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस जरूर हो रही है लेकिन शाम होते ठंडक हो रही है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा जा रहा है। अक्‍टूबर का महीना हालांकि अब खत्‍म होने को है लेकिन अभी दिन का मौसम गर्म ही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ स्‍थानों पर अब कोहरा भी नजर आ रहा है। इसके पूर्व पूरे हफ्ते सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्‍की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्‍छी धूप निकलने की संभावना है।

हो चुकी है कोहरे की दस्‍तक

मेरठ में बीते दिनों से हल्‍के कोहरे ने भी दस्‍तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।

chat bot
आपका साथी